महाराष्ट्र: बुजुर्ग व्यक्ति का शव ठाणे में तालाब से बरामद

By भाषा | Published: October 10, 2021 12:26 PM2021-10-10T12:26:50+5:302021-10-10T12:26:50+5:30

Maharashtra: Dead body of elderly man recovered from pond in Thane | महाराष्ट्र: बुजुर्ग व्यक्ति का शव ठाणे में तालाब से बरामद

महाराष्ट्र: बुजुर्ग व्यक्ति का शव ठाणे में तालाब से बरामद

ठाणे,10 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक तालाब से रविवार सुबह बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया गया। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी कचराली तालाब पहुंचे और शव को बाहर निकाला।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त विट्ठल गोविंद देशमुख के तौर पर की गई है। वह भिवंडी के काशेली इलाके के रहने वाले थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Dead body of elderly man recovered from pond in Thane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे