लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ रहे दंपति पर चली गोली, बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: January 3, 2021 11:16 IST

Open in App

ठाणे, तीन जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ रहे एक दंपति पर दो अज्ञात हमलावरों ने शनिवार देर रात गोलियां चलाईं। घटना में दंपति बाल-बाल बच गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना भिवंडी के समीप कल्हर गांव में दंपति के घर के निकट शनिवार रात 12 बजकर 30 मिनट पर हुई।

नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उन्होंने दंपति पर तीन गोलियां चलाई ,दंपति गोली से बचने के लिए झुक गए और इस तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।’’

उन्होंने बताया कि दोनों ने 15 जनवरी को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, हमालवरों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब