लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे को राज्यपाल पद का सम्मान करना चाहिये : भाजपा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 14:14 IST

Open in App

मुंबई, 22 सितंबर महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दरम्यान महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मुद्दे पर चल रहे पत्र युद्ध के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री को राज्यपाल पद का सम्मान करना चाहिए।

कोश्यारी ने कुछ दिन पहले साकीनाका बलात्कार-हत्या मामले की पृष्ठभूमि में ठाकरे को पत्र लिखकर राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए कहा था। सोमवार को मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्यपाल को महिलाओं की सुरक्षा और उन पर बढ़ते हमलों के संबंध में चर्चा के लिए केंद्र से संसद का सत्र बुलाने का अनुरोध करना चाहिए।

ठाकरे ने राज्यपाल कोश्यारी को लिखे पत्र में उनके गृह राज्य उत्तराखंड सहित भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों के आंकड़े दिए। ठाकरे ने कहा कि राज्यपाल द्वारा इस तरह के ''निर्देश'' देना एक नया विवाद पैदा कर सकता है और यह लोकतांत्रिक संसदीय प्रक्रियाओं के लिए हानिकारक हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने बुधवार को कहा, ''मुख्यमंत्री ठाकरे को राज्यपाल के संवैधानिक पद का सम्मान करना चाहिए। उन्हें दूसरे राज्यों पर उंगली उठाने के बजाय यहां की स्थिति को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।''

इस महीने की शुरुआत में मुंबई के साकीनाका इलाके में सड़क किनारे खड़े एक टेंपो में 34 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। 45 वर्षीय आरोपी ने पीड़िता के गुप्तांग में रॉड डाल दी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब