लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र CM फड़नवीस बोले, शिवसेना ने अबतक कोई मांग नहीं रखी, मेरिट के आधार पर मानी जाएगी बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2019 13:37 IST

फड़नवीस के अनुसार शिवसेना ने अभी कोई मांग नहीं रखी है और अगर उनकी ओर से कोई मांग रखी गई तो उस पर योग्यता के मुताबिक विचार किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे मंगलवार को 2 निर्दलीय विधायकों विनोद अग्रवाल और महेश बाल्दी ने सीएम देवेंद्र फड़नवीस के साथ मुलाकात करके बीजेपी को अपना समर्थन दिया।बीजेपी स्थिर और सक्षम महायुति (गठबंधन) सरकार का नेतृत्व 5 साल तक करेगी-फड़नवीस

महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर जंग जारी है। मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, लोकसभा चुनाव से पहले जब गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया था तब शिवसेना से ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद का वादा नहीं किया गया था।  

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार फड़नवीस ने कहा, 'हमारे पार्टी अध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि की है कि शिवसेना के सीएम पद के लिए कुछ भी तय नहीं किया गया है। अभी कोई फॉर्मूला तय नहीं हुआ है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार होगी। बीजेपी स्थिर और सक्षम महायुति (गठबंधन) सरकार का नेतृत्व 5 साल तक करेगी।' 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे के बाद से ही शिवसेना की ओर से बीजेपी के साथ 50-50 के फॉर्मूले की बात उछाले जाने के बाद राज्य में सरकार बनाने को लेकर अभी भी संशय की स्थिति है। इस बीच मंगलवार को 2 निर्दलीय विधायकों विनोद अग्रवाल और महेश बाल्दी ने सीएम देवेंद्र फड़नवीस के साथ मुलाकात करके बीजेपी को अपना समर्थन दिया।

वहीं, वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा उनके पास भी अन्य विकल्प हैं। संजय राउत से जब पूछा गया कि भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के बावजूद सरकार बनाने में समय क्यों लग रहा है तो उन्होंने कहा कि यहां (महाराष्ट्र) में कोई दुष्यंत नहीं है जिसके पिता जेल में हैं। यहां हम हैं जो 'धर्म और सत्य' की राजनीति करते हैं, शरद जी जिन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया है जो कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी