लाइव न्यूज़ :

भाजपा के मजबूत सिपाही और आप लोग मोदी के सीधे प्रतिनिधि हैं, पीएम बोले-पूरी ताकत झोंक दें और बूथ स्तर पर भाजपा को जिताएं, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 16, 2024 14:44 IST

Maharashtra Chunav 2024: हमारी और अघाड़ी वालों की सरकार में और इस फर्क को लोग महसूस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविकास करें कि हर किसी को आगे बढ़ने का अवसर मिले। SC-ST-OBC समाज एकजुट हुआ है, तब से कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती चली गई।सभी कार्यकर्ता भाजपा के मजबूत सिपाही हैं, आप लोग मोदी के सीधे प्रतिनिधि हैं।

Maharashtra Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से बात की। महाराष्ट्र के लोग महायुति सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल से बहुत प्रभावित हैं। मैं जहां-जहां गया हूं, मैंने ये प्यार देखा है। वो भी चाहते ​हैं​ कि अगले पांच साल यही सरकार रहनी चाहिए। महाराष्ट्र में गूंज रहा है- भाजप-महायुती आहे, तर गती आहे, महाराष्ट्राची प्रगती आहे। महायुति सरकार, समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण का प्रयास कर रही है। यही फर्क है, हमारी और अघाड़ी वालों की सरकार में और इस फर्क को लोग महसूस कर रहे हैं।

हमारी सरकार का विजन है कि हम मिलकर इतना विकास करें कि हर किसी को आगे बढ़ने का अवसर मिले। कांग्रेस को अपना इतिहास पता है, जब तक देश में SC-ST-OBC समाज जागरूक नहीं हुआ था, तब तक केंद्र में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती थी। लेकिन जब से SC-ST-OBC समाज एकजुट हुआ है, तब से कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती चली गई।

इसलिए कांग्रेस अब SC-ST-OBC समाज को इतना तोड़ देना चाहती है कि कांग्रेस के खिलाफ कोई ताकत ही न बचे। आप सभी कार्यकर्ता भाजपा के मजबूत सिपाही हैं, आप लोग मोदी के सीधे प्रतिनिधि हैं। लोग आपसे अपनी आशाएं, आकांक्षाएं बता कर आश्वस्त होते हैं। आपसे बता दिया तो मोदी को बता दिया। मेरा भी प्रयास रहता है कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जमीनी हकीकत मुझ तक पहुंचती रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने को कहा। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कहा कि वे महिलाओं, युवाओं और किसानों की बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित करें और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं के वीडियो प्रसारित करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच पार्टी के संदेश का प्रचार करने के लिए चिकित्सक जैसे पेशेवर लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए कहा। महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को विपक्ष के झूठ के बारे में मतदाताओं को जागरूक करना चाहिए।

मोदी ने कहा, ‘‘मैं जहां भी गया, मैंने अपने कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करते देखा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी भाजपा के मजबूत सिपाही हैं, आप लोग सीधे मोदी के प्रतिनिधि हैं। जनता आपको अपनी उम्मीदें और आकांक्षाएं बताकर आश्वस्त महसूस करती है। उन्हें लगता है कि अगर कोई बात आपको बता दी तो मोदी को बता दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भी यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता हूं कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जमीनी हकीकत मुझ तक पहुंचे। हमारी सरकार का दृष्टिकोण है कि हम सब मिलकर इतना विकास करें कि सभी को आगे बढ़ने का मौका मिले।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपना इतिहास जानती है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक देश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को पता नहीं था, तब तक कांग्रेस केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आती रही।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘लेकिन जब से ये समुदाय एकजुट हुए हैं, कांग्रेस कमजोर होती जा रही है। इसलिए, कांग्रेस अब एससी, एसटी और ओबीसी को इस हद तक तोड़ना चाहती है कि कांग्रेस का मुकाबला करने की कोई ताकत ही न बचे।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार और महा विकास आघाडी की पूर्ववर्ती सरकार के बीच यही अंतर है और लोग इस अंतर को महसूस कर रहे हैं।’’ मोदी ने कहा कि भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को विजयी बनाने के लिए हर घर तक संदेश पहुंचाना होगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग चाहते हैं कि भाजपा नीत महायुति सरकार अगले पांच साल तक बनी रहे। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के लोग महायुति सरकार से बेहद खुश हैं। मैं जहां भी गया हूं, मैंने यह प्यार देखा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा नीत महायुति सरकार मराठी गौरव को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?