Maharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 15, 2024 12:26 IST2024-10-15T12:19:41+5:302024-10-15T12:26:06+5:30
Maharashtra Chunav 2024 Dates: चुनाव आयोग मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के लिए विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

Maharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!
Maharashtra Chunav 2024 Dates: चुनावी बिगुल की तैयारी है। निर्वाचन आयोग (ईसी) कुछ देर में महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर देगा। आयोग के अधिकारियों ने दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में दोपहर 3.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महाअघाड़ी बनाम महायुती के बीच है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), और एनसीपी (अजित पवार गुट) शामिल हैं। संसदीय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली एमवाईए ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 17 सीटें जीतीं।
#WATCH | On ECI to announce Maharashtra and Jharkhand Assembly elections today, Shiv Sena (UBT) spokesperson Anand Dubey says, "The Election Commission is doing us a great favour. Elections of more than 10 Municipal Corporations are pending for the last several months. If we look… pic.twitter.com/WeUoutKAYg
— ANI (@ANI) October 15, 2024
Maharashtra Chunav 2019: विधानसभा में 288 सीट, बहुमत के लिए 145, जानिए 2019 में दलों का हाल-
भाजपाः 105
शिवसेनाः 56
एनसीपीः 54
कांग्रेसः 44
निर्दलीयः 13
एआईएमआईएमः 02
बहुजन विकास अघाड़ीः 03
माकपाः 01
जन सुराज्य शक्तिः 01
क्रांतिकारी शेतकरी पार्टीः 01
पीजैन्ट्स एण्ड वर्कर्स पार्टी ऑफ इण्डियाः 01
प्रहर जनशक्ति पक्षः 01
राष्ट्रीय समाज पक्षः 01
समाजवादी पार्टीः 02
स्वाभिमानी पक्षः 01
लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में 30 सीट जीती थी जबकि राजग 17 सीट पर सिमट गई थी
भाजपा की हिस्सेदारी पांच साल पहले 23 से घटकर 9 सीटों पर आ गई। इस बीच, महा विकास अघाड़ी ने 30 सीटें हासिल कीं। भाजपा और अविभाजित शिवसेना ने 2019 में सरकार बनाई थी, लेकिन बाद में कुछ राजनीतिक नाटक के बाद अलग हो गए। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 105 सीटें और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं थी।
भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) महाराष्ट्र चुनावों में 'सूक्ष्म प्रबंधन' पर जोर दे रहा है। हरियाणा में भाजपा ने ऐसी ही रणनीति अपनाई थी और साथ ही विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों को साधने के मकसद से कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की थी। एमवीए ने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में 30 सीट जीती थी जबकि राजग 17 सीट पर सिमट गई थी।
हरियाणा में जीत की भविष्यवाणी की गई थी
हालांकि वोट प्रतिशत के मामले में दोनों दलों लगभग बराबरी पर थे। हरियाणा में भाजपा ने जिस प्रकार बाजी पलटी उससे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य महाराष्ट्र में उसका हौसला बढ़ा है। चुनाव विशेषज्ञ और एग्जिट पोल के अनुमानों में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत दर्शाया गया था और हरियाणा में उसकी जीत की भविष्यवाणी की गई थी।
भाजपा ने समुदाय और निर्वाचन क्षेत्र विशेष के प्रचार पर ध्यान केंद्रित कर चुनावी विश्लेषकों को चौंका दिया था निर्वाचन आयोग जल्द ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। महाराष्ट्र सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है और उसके कुछ ही दिन बचे हैं। एमवीए सभी 288 सीट पर चुनाव लड़ेगी।