लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: केंद्र ने मुख्य सचिव को सेवा विस्तार देने से इनकार किया, रिटायर हुए सीताराम कुंटे, सीएमओ ने मुख्य सलाहकार नियुक्त किया

By विशाल कुमार | Updated: December 1, 2021 08:45 IST

महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय का मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि कुंटे मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ काम करते रहेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को छह महीने का सेवा विस्तार देने से इनकार कर दिया था।अतिरिक्त मुख्य सचिव देबाशीष चक्रबर्ती नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं।महाराष्ट्र सरकार ने सीताराम कुंटे को मुख्यमंत्री कार्यालय का मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया है।

मुंबई:महाराष्ट्र के मुख्य सचिव के पद पर सीताराम कुंटे को छह महीने का सेवा विस्तार देने से केंद्र सरकार के इनकार के बाद मंगलवार को वह सेवानिवृत्त हो गए। उनकी जगह अतिरिक्त मुख्य सचिव देबाशीष चक्रबर्ती नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं।

हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय का मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि कुंटे मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ काम करते रहेंगे।

इससे पहले, पूर्व मुख्य सचिव अजय मेहता ने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में कार्य किया था, जब तक कि उन्हें महाराष्ट्र रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त नहीं किया गया था।

इससे पहले, राज्य ने कुंटे को छह महीने के विस्तार का प्रस्ताव भेजा था, जिसे केंद्र ने मंजूरी नहीं दी थी। राज्य सरकार ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को भेजे पत्र में कुंटे के लिए मौजूदा मानदंडों के तहत छह महीने का विस्तार 1 दिसंबर से 31 मई तक करने का प्रस्ताव दिया था।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (योजना), देबाशीष चक्रवर्ती (1986 बैच) ने नई नियुक्ति होने तक कुंटे से अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। चक्रवर्ती, जिन्होंने प्रमुख सचिव आवास, शिवशाही पुनर्वसन प्रोजेक्ट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, सामान्य प्रशासन विभाग में प्रमुख सचिव, महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और सीईओ के रूप में काम किया है, फरवरी 2022 में सेवानिवृत्त होंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्रमोदी सरकारउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?