महाराष्ट्र : महिला और उसके चार बच्चों के शव कुएं में मिले, खुदकुशी का संदेह

By भाषा | Published: December 31, 2021 06:56 PM2021-12-31T18:56:10+5:302021-12-31T18:56:10+5:30

Maharashtra: Bodies of woman and her four children found in well, suicide suspected | महाराष्ट्र : महिला और उसके चार बच्चों के शव कुएं में मिले, खुदकुशी का संदेह

महाराष्ट्र : महिला और उसके चार बच्चों के शव कुएं में मिले, खुदकुशी का संदेह

जालना (महाराष्ट्र), 31 दिसंबर महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार को 32 वर्षीय एक महिला और तीन बेटियों सहित उसके चार बच्चों के शव एक कुएं से मिले। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जतायी है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार को जिले की अंबाद तहसील के घुंगार्द हदगांव गांव में हुई।

मृतकों की पहचान गंगासागर (गंगा) धनेश्वर अडानी, उसकी बेटियों भक्ति (13), ईश्वरी (11), अक्षरा (9) और बेटे युवराज (7) के रूप में हुई है।

महिला बृहस्पतिवार की सुबह अपने बच्चों के साथ घर से निकली थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर लोगों ने उसे तलाश करना शुरू किया। महिला और उसके बच्चों की मौत के बारे में शुक्रवार की सुबह तब चला जब पांचों शव गणेश फिस्के नामक व्यक्ति के खेत में बने एक कुएं में तैरते हुए देखे गए। गोंडी थाने के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाला।

अंबाद पुलिस थाने के निरीक्षक शीतलकुमार बल्लाल ने कहा, 'प्राथमिक जांच से संकेत मिले हैं कि बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद महिला ने भी इसमें छलांग लगा दी।'

पुलिस ने इस सिलसिले में महिला के पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। गोंडी पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Bodies of woman and her four children found in well, suicide suspected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे