लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : अनिल देशमुख के इस्तीफे के लिए भाजपा का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: March 21, 2021 20:16 IST

Open in App

मुंबई, 21 मार्च भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विभिन्न शहरों में प्रदर्शन कर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगा। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए।

देशमुख जहां आरोपों का सामना कर रहे हैं, वहीं राकांपा कार्यकर्ताओं ने नागपुर में यह कहते हुए प्रदर्शन किया कि सिंह राज्य के गृह मंत्री को बदनाम कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस के आयुक्त पद से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दावा किया कि राकांपा के वरिष्ठ नेता देशमुख ने वाजे एवं अन्य पुलिस अधिकारियों से मुंबई के बार एवं होटलों से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कहा था।

देशमुख ने सिंह के आरोपों को निराधार बताकर खारिज कर दिया था और आईपीएस अधिकारी को खुद को जांच से बचाने का प्रयास करार दिया था।

राज्य भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने पुणे में प्रदर्शन का नेतृत्व किया वहीं विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया।

मुंबई, पुणे, ठाणे, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, नागपुर, अमरावती, जलगांव, अहमदनगर, नासिक, औरंगाबाद जैसे सभी जिला मुख्यालयों सहित 200 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन हुए। कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं।

इन प्रदर्शनों में भाजपा के विधायकों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

पुणे में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए राज्य भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

नागपुर में राज्य के पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने संविधान चौराहे पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जहां राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

शहर में देशमुख के आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए।

पाटिल ने एक बयान में कहा, ‘‘एमवीए सरकार हमारे प्रिय महाराष्ट्र का ‘तमाशा’ बना रही है। गृह मंत्री के तुरंत पद छोड़ने की मांग करते हुए हमने कड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।’’

इस बीच, राकांपा की नागपुर इकाई के अध्यक्ष अनिल अहीरकर ने कहा कि देशमुख के खिलाफ आरोप उन्हें बदनाम करने का प्रयास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब