लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना को मनाने के लिए बीजेपी नए फॉर्मूले पर कर रही विचार, जानिए क्या-क्या कर सकती है ऑफर?

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 30, 2019 08:12 IST

BJP, Shiv Sena: महाराष्ट्र में शिवसेना को मनाने के लिए बीजेपी एक नए फॉर्मूले पर विचार कर रही है, जानिए उसे उपमुख्यमंत्री पद समेत क्या-क्या कर सकती है ऑफर

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना को मनाने के लिए बीजेपी एक नए प्रस्ताव पर विचार कर रही हैशिवसेना और बीजेपी के बीच ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग से फंसा है पेंच

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच अब तक सहमति नहीं बन पाई है। शिवसेना की ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग पर अड़ने के बाद से ही दोनों पार्टियां सरकार गठन की बातचीत के लिए चुनाव नतीजे आने के पांच दिन बाद  अब तक साथ नहीं आ सकी हैं।   

मंगलवार को दोनों पार्टियों के बीच जमकर बयानबाजी हुई। देवेंद्र फड़नवीस ने जहां शिवसेना से कभी भी 50: 50 फॉर्मूले का वादा न करने की बात की तो वहीं शिवसेना ने भी बीजेपी पर वादे से पलटने का आरोप लगाते हुए उसके साथ प्रस्तावित बैठक रद्द कर दी। 

शिवसेना को मनाने के लिए बीजेपी कर रही नए फॉर्मूले पर विचार

माना जा रहा है कि शिवसेना के साथ जारी तनातनी के बीच बीजेपी महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए एक नए फॉर्मूले पर विचार कर रही है, जिसके तहत केंद्र और राज्य सरकार में शिवसेना की हिस्सेदारी बढ़ाना शामिल हैं। 

इस फॉर्मूले के तहत शिवसेना को महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद देने के अलावा सरकार में करीब 40-45 फीसदी मंत्री पद ऑफर कर सकती है। इतना ही नहीं शिवसेना को खुश करने के लिए बीजेपी उसे केंद्र में भी दो मंत्री पद दे सकती है। 

दोनों पार्टियों की ओर से जारी है बयानबाजी

शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी अपना वादा निभाए और हमें विकल्प तलाशने पर मजबूर न करे।

तो वहीं  फड़नवीस ने कहा, 'लोकसभा चुनावों के समय, शिवसेना ने 2.5 साल के रोटेशनल मुख्यमंत्री का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इस पर मेरे सामने कोई फैसला नहीं लिया गया। इस बारे में अगर अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच कोई चर्चा हुई थी, तो इस बारे में केवल उन्हें ही पता है और केवल वही इस बारे में फैसला ले सकते हैं।'

बीजेपी ने 105, शिवसेना ने जीती हैं 56 सीटें, अकेले सरकार बनाना मुश्किल

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के 24 अक्टूबर को आए नतीजों में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, जबकि एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। 

बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए शिवसेना से गठबंधन के अलावा एनीसीपी के साथ जाने का ही विकल्प है, जो आसान कतई नहीं है। ऐसे में बीजेपी इस नए ऑफर से अपने इस सहयोगी को साधने की कोशिशों में जुट गई है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो