लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly polls: महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, अजित पवार की यात्रा में विधायक जीशान सिद्दीकी, पिता बाबा सिद्दीकी भी छोड़ चुके राहुल गांधी साथ!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2024 15:38 IST

Maharashtra Assembly polls 2024: यात्रा दोपहर में मुंबई के बांद्रा ईस्ट पहुंची, जहां से सिद्दीकी कांग्रेस विधायक हैं। सिद्दीकी के पिता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी हाल में कांग्रेस छोड़कर अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देविधान पार्षद चुनावों के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों ने ‘क्रॉस वोटिंग’ की थी।जीशान सिद्दीकी उन छह विधायकों में शामिल थे। कार्यक्रमों और बैठकों में आमंत्रित नहीं कर रही है।

Maharashtra Assembly polls 2024: महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की जन सम्मान यात्रा में हिस्सा लिया। सिद्दीकी ने यह भी कहा कि कांग्रेस उनकी उपेक्षा कर रही है। यात्रा दोपहर में मुंबई के बांद्रा ईस्ट पहुंची, जहां से सिद्दीकी कांग्रेस विधायक हैं। सिद्दीकी के पिता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी हाल में कांग्रेस छोड़कर अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए थे। पिछले महीने राज्य में विधान पार्षद चुनावों के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों ने ‘क्रॉस वोटिंग’ की थी।

ऐसी चर्चा थी कि जीशान सिद्दीकी उन छह विधायकों में शामिल थे। जीशान सिद्दीकी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का स्वागत करने की जिम्मेदारी ले रहा हूं, क्योंकि उनकी रैली मेरे विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। मैं इस अवसर पर सरकार की माझी लाडकी बहिन योजना के लिए अपना समर्थन जता रहा हूं, जिससे हमारे राज्य की कई महिलाओं को बहुत लाभ होगा।’’

कांग्रेस पर हमला करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि उनकी पार्टी उन्हें कार्यक्रमों और बैठकों में आमंत्रित नहीं कर रही है। उन्होंने दावा किया, ‘‘कुछ दिन पहले सांसद वर्षा गायकवाड़ ने मुंबई में न्याय रैली आयोजित की थी, जो मेरे विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरी। कांग्रेस में होने के बावजूद मुझसे न तो सलाह ली गई और न ही मुझे इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।

मेरे साथ ऐसा ही व्यवहार किया जा रहा है।’ बांद्रा ईस्ट के विधायक ने कहा, ‘कांग्रेस ने उम्मीदवारों को नामांकन पत्र वितरित करना शुरू कर दिया है। हालांकि, जब मेरे प्रतिनिधि ने पार्टी से संपर्क किया, तो उन्हें नामांकन पत्र देने से मना कर दिया गया। मेरे लिए संदेश स्पष्ट है। फिर भी, मैं आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं।’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसअजित पवारराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो