Maharashtra Assembly Polls 2024: प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) ने शनिवार को इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए एक ट्रांसजेंडर सहित 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए, वीबीए प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि लेवा पाटिल समुदाय की एक ट्रांसजेंडर शमीभा पाटिल उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले की रावेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने सिंदखेड़ राजा सीट से सविता मुंधे को भी मैदान में उतारा है। वह वंजारी समुदाय से आती हैं।
घोषित उम्मीदवारों की पूरी सूची देखें:
1. रावेर: शमिभा पाटिल 2. सिंदखेड राजा: सविता मुंडे 3. वाशिम: मेघा किरण डोंगरे 4. धामनगांव रेलवे: नीलेश टी विश्वकर्मा 5. नागपुर दक्षिण पश्चिम: विनय बांगे 6. साकोली: डॉ. अविनाश नन्हे 7. नांदेड़ दक्षिण: फारूक अहमद 8. लोहा: शिव नारंगले 9. औरंगाबाद पूर्व: विकास रावसाहेब दांडगे 10. शेवगांव: किसान चव्हाण 11. खानापुर: संग्राम कृष्णा माने
आपको बता दें कि 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव नवंबर के मध्य में होने की संभावना है, जिसको लेकर सियासी पार्टियां एकदम चुनावी मोड पर आ गई हैं। इस समय राज्य में शिंदे गुट की शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के गठबंधन वाली सरकार है, जिसका नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। जबकि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार उपमुख्यमंत्री हैं।