लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने किया संभावित चुनावी तारीख का ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: September 15, 2024 21:54 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है और सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा अगले 8 से 10 दिनों में अंतिम रूप ले लिया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिंदे ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा अगले 8 से 10 दिनों में अंतिम रूप ले लिया जाएगाबोले- महायुति सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के लिए योग्यता और अच्छा स्ट्राइक रेट ही मापदंड होगा

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को चुनाव की संभावित तारीख का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है और सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा अगले 8 से 10 दिनों में अंतिम रूप ले लिया जाएगा। 

शिंदे ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' में मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव कराना बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा वाली महायुति सरकार विकास और कल्याणकारी उपायों पर ध्यान केंद्रित कर रही है और लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "नवंबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव होने की संभावना है। दो चरणों में चुनाव कराना बेहतर होगा। महायुति सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के लिए योग्यता और अच्छा स्ट्राइक रेट ही मापदंड होगा।" उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को 8 से 10 दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

शिंदे ने कहा कि उन्हें महिलाओं के बीच सरकार के लिए समर्थन दिख रहा है और उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार आम आदमी की सरकार है। उन्होंने कहा, "हमने विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बीच संतुलन बनाया है।" कुशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत नौकरियों के लिए 1.5 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिसके लिए उन्हें 6,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का वजीफा मिलेगा। 

सीएम ने कहा कि 10 लाख युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य है। शिंदे ने कहा कि सरकार की लड़की बहन योजना के तहत अब तक 1.6 करोड़ महिलाओं को वित्तीय सहायता मिली है। उन्होंने कहा, "हमारी योजना 2.5 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने की है।" फिलहाल, सरकार की प्रमुख 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना' की महिला लाभार्थियों को 1,500 रुपये प्रति माह मिलते हैं।

शिंदे ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य मुंबई को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाना और सभी के लिए किफायती आवास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि झुग्गियों के पुनर्विकास के लिए महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा), महाराष्ट्र शहर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) जैसी सभी सरकारी एजेंसियों को शामिल किया गया है।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो