लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: 48 लोकसभा सीट में से 30 पर एमवीए गठबंधन ने मारी बाजी, शरद पवार ने कहा- एकजुट होकर लड़ेंगे तो विधानसभा में सरकार बनाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2024 15:53 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: एमवीए ने संसदीय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की 48 लोकसभा सीट में से 30 पर जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजो भी मुद्दे सामने आएंगे, हम सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे।लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसी ही अपेक्षाएं एवं मांगें थीं।अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा से कोई उनके पाले में वापस आएगा।

Maharashtra Assembly Elections 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करेगा और महाराष्ट्र के लोगों को विकल्प उपलब्ध कराएगा। पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा (एसपी) और कांग्रेस के गठबंधन में किसी में वर्चस्व की भावना नहीं है। एमवीए ने संसदीय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की 48 लोकसभा सीट में से 30 पर जीत हासिल की थी।

पवार ने कहा, ‘‘जो भी मुद्दे सामने आएंगे, हम उन्हें सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे। अधिक अपेक्षाएं और मांगें रखने में कोई दिक्कत नहीं है। लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसी ही अपेक्षाएं एवं मांगें थीं, लेकिन हमने उनका समाधान किया।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा से कोई उनके पाले में वापस आएगा।

शरद पवार ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने लोकसभा चुनावों में हमारे उम्मीदवारों के लिए काम किया, वे हमारे लोग हैं और उनके हितों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।’’ पवार ने कोल्हापुर के विशालगढ़ किले में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई हिंसा पर कहा कि किले के पास रहने वाले लोगों को निष्कासित करना अनावश्यक था और यहां तक ​​कि अब उच्च न्यायालय ने भी हस्तक्षेप किया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप