लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त फिसला, पांचवीं बार हादसे से बाल-बाल बचे सीएम

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 12, 2019 09:20 IST

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस का हेलीकॉप्टर रायगढ़ में लैंडिंग के दौरान फिसल गया, सीएम बाल-बाल बच गए

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस का हेलीकॉप्टर रायगढ़ जिले में लैंडिंग के दौरान फिसल गयाजमीन गीली होने के कारण पायलट ने कुछ सेकेंड्स के लिए अपना नियंत्रण खो दिया था

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस शुक्रवार को तब बाल-बाल बच गए जब उनको ले जा रहा हेलीकॉप्टर रायगढ़ जिले में लैंडिंग के दौरान जमीनी गीली होने की वजह से फिसल गया। 

फड़नवीस अहमदनगर में महाजनादेश संकल्प रैली को संबोधित करने के बाद पेण इलाके में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। लेकिन यहां लैंडिंग वाली जगह जमीन गीली और फिसलन भरी होने की वजह से थोड़ी देर के लिए पायलट ने हेलीकॉप्टर से अपना नियंत्रण खो दिया। 

जमीन गीली होने की वजह से फड़नवीस के चॉपर पायलट ने खोया नियंत्रण

हालांकि, पायलट ने कुछ ही सेकेंड्स में फिर से हेलीकॉप्टर पर अपना नियंत्रण पा लिया और उसकी सुरक्षित लैंडिंग करवाई। पुलिस के मुताबिक, फड़नवीस समेत हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। इस हेलीकॉप्टर में फड़नवीस के साथ उनके निजी सहायक, एक इंजीनियर, को-पायलट भी थे।

स्थानीय न्यूज चैनलों पर प्रसारित वीडियो में दिखाया गया है कि चॉपर को नीचे उतरने के बाद थोड़ा ऊपर उठते और फिर घूमने के बाद सुरक्षित लैंडिंग करते देखा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी विभाग ने फड़नवीस की यात्रा के लिए यहां अस्थाई हेलिपैड बनाया था।

पांचवीं बार हेलीकॉप्टर हादसे से बचे देवेंद्र फड़नवीस

ये पहली बार नहीं है जब फड़नवीस किसी हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार होने से बचे हों। 

25 मई 2017

इससे पहले मई 2107 में लातूर में उनको ले जा रहा हेलीकॉप्टर बिजली के तारों में उलझने के बाद लातूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, हालांकि वह तब ज्यादा ऊंचाई पर नहीं था इसीलिए हेलीकॉप्टर को तो काफी नुकसान पहुंचा था लेकिन सौभाग्य से फड़नवीस समेत छह अन्य लोगों को कोई चोट नहीं पहुंची थी। 

7 जुलाई 2017उसी साल जुलाई में फड़नवीस के बैठने से पहले ही हेलीकॉप्टर उड़ गया था। हालांकि अपने सुरक्षा गार्ड की फुर्ती से वह बाल-बाल बच गए थे। 

9 दिसंबर 2017

उसी साल दिसंबर में, उनके चॉपर को उड़ाने भरने के कुछ ही देर बाद लैंडिंग करनी पड़ी थी, क्योंकि उसमें क्षमता से ज्यादा लोग थे। कुछ लोगों को उतारने के बाद फड़नवीस और उनके कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन ने उड़ान भरी थी।

11 जनवरी 2018 

इसके कुछ ही महीने बाद जनवरी 2018 में भी फड़नवीस हादसे से बाल-बाल बच गए थे, जब उनके चॉपर के पायलट को लैंडिंग के समय केबल दिखाई थी और उसने अंतिम क्षणों में लैंडिंग ने करते हुए हादसा टाल दिया था।

11 अक्टूबर 2019

रायगढ़ जिले में फड़नवीस के चॉपर ने लैंडिंग के समय फिसनल भरी जमीन पर नियंत्रण खोया, लेकिन आखिर में पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी