लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : हथियारों की आपूर्ति करने वाला पालघर में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:42 IST

Open in App

पालघर, 13 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने जुलाई में पुणे में हुई गोलीबारी के सिलसिले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बदख ने कहा कि एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमबीवीवी पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को अक्षय उर्फ विजयकुमार शंकर पाटिल (26) को विरार (पश्चिम) में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और छह कारतूस भी बरामद किए। आरोपी के खिलाफ अरनाला पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम और मुंबई पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार अक्षय ने 16 जुलाई को पुणे के जेजुरी में हुई गोलीबारी के लिए कथित तौर पर अग्नेयास्त्र की आपूर्ति की थी। गोलीबारी के दौरान गणेश रस्कर (35) को दो लोगों ने बहुत करीब से उसके सिर में गोली मार दी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अक्षय तब से ही फरार चल रहा था।

अक्षय के नाम कवथेमहंकल, शाहपुर (कोल्हापुर), पलुस (सांगली) और विश्रामबाग पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब