लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 12 घंटे से अधिक पूछताछ के बाद ईडी ने अनिल देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया

By विशाल कुमार | Updated: November 2, 2021 07:29 IST

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्रीअनिल देशमुख दोपहर करीब 12 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे थे और करीब 12 बजे तक उनसे पूछताछ की गई. इसके बाद करीब 1.30 71 वर्षीय देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग निवारक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार मामले में 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की.पूछताछ के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंची थी ईडी की टीम.देशमुख इससे पहले एजेंसी के कम से कम पांच समन में शामिल नहीं हुए थे.

मुंबई: मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार मामले में 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्रीअनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, देशमुख दोपहर करीब 12 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे थे और करीब 12 बजे तक उनसे पूछताछ की गई. इसके बाद करीब 1.30 बजे 71 वर्षीय देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग निवारक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.

इससे पहले दिन में ईडी के अतिरिक्त निदेशक सहित अधिकारियों की एक टीम देशमुख का बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंची थी.

देशमुख इससे पहले एजेंसी के कम से कम पांच समन में शामिल नहीं हुए थे और इन समन को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट भी गए थे.

ईडी के सामने पेश होने से पहले देशमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि उन्होंने जांच में अपना सहयोग दिया है.

बीते 29 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने देशमुख के खिलाफ ईडी के समन को रद्द करने से इनकार कर दिया था और उन्हें एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था.

अदालत ने देशमुख के वकील को ईडी की पूछताछ के दौरान ऐसी जगह मौजूद रहने की मंजूरी दी जहां से वह सब देख तो सकें लेकिन सुन नहीं सकें.

ईडी ने आरोप लगाया है कि देशमुख ने गृह मंत्री के रूप में कार्य करते हुए वझे के माध्यम से विभिन्न ऑर्केस्ट्रा बार मालिकों से लगभग 4.7 करोड़ रुपये नकद में अवैध रूप से प्राप्त किया.

टॅग्स :अनिल देशमुखप्रवर्तन निदेशालयमहाराष्ट्रNCPपरमबीर सिंहउद्धव ठाकरे सरकारUddhav Thackeray Government
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?