लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभाः कम सीट ने भाजपा को झकझोरा, हर चुनावी जंग को राष्ट्रवाद मुद्दे सही नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 16:47 IST

भाजपा के एक नेता ने चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए स्वीकार किया कि हरियाणा में स्थानीय मुद्दों ने चुनाव में पार्टी के उम्मीद से कमतर रहे प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई है। भाजपा ने चुनाव में अनुच्छेद 370 जैसे व्यापक महत्व वाले राष्ट्रीय विषयों को चुनावी मुद्दा बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने माना कि इसी प्रकार महाराष्ट्र में भी, जहां पार्टी अप्रत्याशित बहुमत की अपेक्षा कर रही थी।स्पष्ट हो गया है कि अलग अलग चुनाव में मतदाताओं के लिये चुनावी मुद्दे भी भिन्न भिन्न होते हैं।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भले ही सत्तारूढ़ भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने की दिशा में अग्रसर हो किंतु बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव परिणामों ने कई मुद्दों पर पुनर्विचार के लिए मजबूर कर दिया है।

भाजपा के एक नेता ने चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए स्वीकार किया कि हरियाणा में स्थानीय मुद्दों ने चुनाव में पार्टी के उम्मीद से कमतर रहे प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई है। भाजपा ने चुनाव में अनुच्छेद 370 जैसे व्यापक महत्व वाले राष्ट्रीय विषयों को चुनावी मुद्दा बनाया था।

उन्होंने माना कि इसी प्रकार महाराष्ट्र में भी, जहां पार्टी अप्रत्याशित बहुमत की अपेक्षा कर रही थी, वहां भी स्थानीय मुद्दे चुनाव में हावी रहे। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले मत प्रतिशत की तुलना में विधानसभा चुनाव के मत प्रतिशत में भारी अंतर से भी स्पष्ट हो गया है कि अलग अलग चुनाव में मतदाताओं के लिये चुनावी मुद्दे भी भिन्न भिन्न होते हैं।

उन्होंने माना कि हर चुनावी जंग को राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों के इर्दगिर्द रखने से स्थानीय स्तर पर, हर बार तीर निशाने पर ही लगे, यह जरूरी नहीं। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एक अन्य भाजपा नेता ने कहा कि कृषि संकट और तमाम दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होना भी महाराष्ट्र में पार्टी के लिये नुकसानदायक साबित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के निशाने पर आये वरिष्ठ राकांपा नेता शरद पवार को राजनीतिक बदले की भावना से शिकार बनाने के कारण जनता में सहानुभूति मिलने की संभावना के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेशक इससे भाजपा के बारे में लोगों के मन में बुरा नजरिया बना।

उन्होंने स्वीकार किया कि हरियाण में सबसे बड़े जातीय समुदाय के रूप में जाट मतदाताओं का भाजपा के विरुद्ध ध्रुवीकरण पार्टी के लिये भारी नुकसान का सबब बना। उल्लेखनीय है कि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के पिछले चुनाव में महज 15 सीट जीतने वाली कांग्रेस को हाल ही में लोकसभा चुनाव में राज्य में एक भी सीट नहीं मिली थी।

इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 31 सीट जीतने में कामयाब रही, वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में 47 सीट और लोकसभा चुनाव में सभी दस सीट जीतने वाली भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़े से थोड़ा दूर रहकर 40 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 58 फीसदी वोट पाने वाली भाजपा का विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत लुढ़क कर 36.5 पर आ गया है।

इसी प्रकार महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम के ताजा रुझानों के मुताबिक राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 103 और उसके सहयोगी दल शिवसेना को 57 सीटें मिली हैं। पिछले चुनाव में भाजपा की 122 और शिवसेना की 63 सीटें थीं। पिछले चुनाव में दोनों दलों ने अपने बलबूते चुनाव लड़ा था।

महाराष्ट्र में राजग गठबंधन का मत प्रतिशत 42 रहा जबकि लोकसभा चुनाव में यह 51 प्रतिशत था। हालांकि दोनों राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दल विरोधी दलों से काफी आगे हैं लेकिन हरियाणा में विपक्ष का सूपड़ा साफ होने की राजनीतिक विश्लेषकों की भविष्यवाणियों को गलत साबित करते हुये कांग्रेस के अनपेक्षित बेहतर प्रदर्शन ने भाजपा और विरोधी खेमे के बीच जीत हार के अंतर को कम कर दिया। महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम शिवसेना से इतर भाजपा के अन्य घटक दलों को उत्साहित करने वाला साबित हो सकता है। 

टॅग्स :हरियाणामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रवर्तन निदेशालयसीबीआईCBI
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया