लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शरद पवार से मुलाकात के बाद प्रफुल पटेल ने कहा- उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, बस हमारी बातें सुनी

By रुस्तम राणा | Updated: July 16, 2023 15:46 IST

अपने चाचा के खिलाफ बगावत करने और दो जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह और शरद पवार के बीच यह पहली बैठक थी।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी के अजित पवार खेमे ने 'आशीर्वाद' लेने के लिए मुंबई में शरद पवार से मुलाकात कीप्रफुल्ल पटेल ने संवाददाताओं से कहा, हम अपने आदर्श शरद पवार का आशीर्वाद लेने आये थेअपने चाचा के खिलाफ बगावत के बाद अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह और शरद पवार के बीच यह पहली बैठक थी

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अपने खेमे के कुछ अन्य मंत्रियों के साथ रविवार को मुंबई में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। अपने चाचा के खिलाफ बगावत करने और दो जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह और शरद पवार के बीच यह पहली बैठक थी। अजित पवार ने राकांपा मंत्रियों-हसन मुशरिफ, छगन भुजबल, अदिति तटकरे और दिलीप वलसे पाटिल के साथ राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ के पास स्थित वाई बी चव्हाण केंद्र में शरद पवार से मुलाकात की। 

प्रफुल्ल पटेल ने संवाददाताओं से कहा, "हम अपने आदर्श शरद पवार का आशीर्वाद लेने आये थे।" उन्होंने कहा, ''हम राकांपा को एकजुट रखना चाहते हैं इसलिए हमने पवार साहब से इस पर विचार करने और हमारा मार्गदर्शन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, बस हमारी बात सुनी। अजित पवार खेमे के नेता ने कहा, हम पहले उन्हें बिना बताये आये थे। 

उन्होंने कहा, हमें पता चला कि वह कार्यालय में हैं इसलिए हम उनका आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहुंचे। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और पार्टी नेता जितेंद्र अवहाद भी वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे थे। पाटिल ने कहा, ''अजित पवार समूह ने खेद व्यक्त किया और शरद पवार से पार्टी में मौजूदा जटिलताओं से बाहर निकलने का रास्ता खोजने का आग्रह किया। 

उन्होंने कहा, ''हम अपने रुख पर कायम हैं। पाटिल ने कहा कि शरद पवार गुट के पास 19 विधायकों का समर्थन है और अगर वे (बागी) वापस आना चाहते हैं, तो हम इसके लिए हमेशा तैयार हैं। यह घटनाक्रम अगले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा से मुकाबला करने के लिए बेंगलुरु में विपक्षी दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक से दो दिन पहले आया है। ऐसी आखिरी बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में आयोजित की गई थी, जिसमें शरद पवार ने भाग लिया था।

शुक्रवार को, अजित पवार मुंबई के एक अस्पताल में सर्जरी के बाद राकांपा सुप्रीमो की पत्नी प्रतिभा पवार से मिलने के लिए उनके आधिकारिक आवास सिल्वर ओक गए थे। अजित पवार अपनी चाची प्रतिभा के करीबी माने जाते हैं। 2019 में, विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने और देवेंद्र फड़नवीस ने अल्पकालिक सरकार बनाई, जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर उन्हें राकांपा में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

टॅग्स :अजित पवारप्रफुल्ल पटेलशरद पवारNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह