महाराष्ट्र : ठाणे में झील में डूबने से एक युवक की मौत

By भाषा | Published: July 4, 2021 11:33 AM2021-07-04T11:33:46+5:302021-07-04T11:33:46+5:30

Maharashtra: A youth dies after drowning in a lake in Thane | महाराष्ट्र : ठाणे में झील में डूबने से एक युवक की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में झील में डूबने से एक युवक की मौत

ठाणे, चार जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में झील में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि वागले एस्टेट इलाके से दो लोग शनिवार शाम उपवन झील में तैरने गए थे और उसी दौरान उनमें से एक डूब गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी और ठाणे आपदा मोचन बल के कर्मी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि रात नौ बजे के करीब शव को निकाल लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। वर्तक नगर थाने ने घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: A youth dies after drowning in a lake in Thane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे