लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में 25 लाख रुपये के मूल्य के मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2020 10:20 IST

Open in App

ठाणे, 23 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ 'मेफेड्रोन' जब्त किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि सोमवार को वाहनों की जांच के दौरान मीरा-भयंदर वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने मुंबई-ठाणे सीमा पर स्थित दहिसर नाके के निकट मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति द्वारा कार में बैठे एक व्यक्ति को पार्सल देते हुए देखा।

एमबीवीवी पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 25 लाख रुपये के मूल्य का 250 ग्राम 'मेफेड्रोन' मिला, जिसे एमडी भी कहा जाता है।

अधिकारी ने कहा कि मुंबई के डोंगरी इलाके के रहने वाले कार सवार 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर