महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 305 नए मामले, 10 लोगों की मौत

By भाषा | Published: July 23, 2021 09:10 AM2021-07-23T09:10:08+5:302021-07-23T09:10:08+5:30

Maharashtra: 305 new cases of Kovid-19 in Thane, 10 dead | महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 305 नए मामले, 10 लोगों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 305 नए मामले, 10 लोगों की मौत

ठाणे, 23 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिला में कोविड-19 के 305 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,41,960 हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों की पुष्टि बृहस्पतिवार को हुई। संक्रमण से 10 और लोगों की मौत होने से जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,944 हो गई है।।

उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिला में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1,28,999 और संक्रमण से मृतक संख्या 3,094 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 305 new cases of Kovid-19 in Thane, 10 dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे