लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी, अब तक 10 लोगों की मौत

By अनुराग आनंद | Updated: September 21, 2020 08:44 IST

मुंबई से सटे भिवंडी के धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में 3 मंजिला इमारत गिरी, जिसमें करीब 3 दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देजीलानी नामक इमारत के मलबे में करीब 35 लोगों के फंसे होने की आशंका है।बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और राहत कार्य चलाया जा रहा है।

मुंबई: महाराष्ट्र के भिवंडी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक 3 मंजिला इमारत गिरने से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, अभी मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने मीडिया से बताया कि जीलानी नामक इमारत के मलबे में करीब 35 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। दमकल विभाग राहत कार्य मे जुटा है। एनडीआरएफ भी पहुंच चुकी है। 

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है। स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 20 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।अभी भी 20-25 से अधिक लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका लगाई जा रही है।

बता दें कि भिवंडी में सोमवार सुबह अचानक गिरने वाले इस तीन मंजिला मकान के हिस्से के 21 फ्लैट में काफी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहत बचाव में लगी टीम ने एक बच्चे के सही सलामत मलबे से निकाल लिया है। हालांकि, बच्चे को घायल व डरे होने की वजह से प्राथमिक उपचार दिया गया है। 

अचानक रात 3 बजकर 20 मिनट पर भिवंडी के पटेल कंपाउंड में कोहराम मच गया। फिलहाल स्थानीय नागरिक और मनपा की टीम राहत और बचाव का काम कर रहे हैं।

 

टॅग्स :भिवंडीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील