लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: डॉ. कलाम मेमोरियल पुरस्कार के लिए देशभर से चुने गये 22 शिक्षक

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:54 IST

Open in App

पुणे, 14 अक्टूबर कोविड-19 महामारी के दौरान शिक्षा को बढ़ावा देने में योगदान देने वाले विभिन्न राज्यों के 22 शिक्षकों का डॉ. कलाम मेमोरियल टीचर्स पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर और डॉ. विखे पटेल फाउंडेशन ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पूर्व राष्ट्रपति एवं जानेमाने वैज्ञानिक, दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 90वीं जयंती की पूर्व संध्या पर यह घोषणा की गई। कलाम का जुलाई 2015 में निधन हो गया था।

आयोजकों की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि समीक्षा और साक्षात्कारों समेत एक कठिन प्रक्रिया के जरिए 22 विजेताओं का चयन उनके नवोन्मेष, समावेशिता और वैश्विक महामारी के समय में शिक्षा को बढ़ावा देने के आधार पर किया गया।

विजेताओं में राज कुमार पाल (दिल्ली), आर. लालथंगमाविया (मिजोरम), संजय सचदेव (गुजरात) और अलेयम्मा जॉर्ज (केरल) शामिल हैं।

विजेताओं के चयन के लिए चार श्रेणियां थीं- प्राथमिक, माध्यमिक, सरकारी और निजी स्कूल।

इस पुरस्कार के लिए 200 आवेदन आए थे जिनमें से विजेताओं का चुनाव विशेषज्ञों की समिति ने किया।

डॉ. विखे पाटिल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक विखे पाटिल ने कहा, ‘‘कलाम मेमोरियल टीचर्स पुरस्कार का पहला संस्करण उन असाधारण शिक्षकों का सम्मान करने का प्रयास है जिन्होंने शिक्षण के बारे में डॉ. कलाम के विचारों को आत्मसात किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब