लाइव न्यूज़ :

Maha political crisis: एमवीए सरकार पर खतरा नहीं, नाना पटोले बोले-भाजपा ने लोकतंत्र को खतरे में डाला, सच्चाई की जीत होगी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 21, 2022 15:53 IST

Maha political crisis: शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में छह में से एक सीट पर हार मिलने के बाद सोमवार को झटका लगा था।

Open in App
ठळक मुद्दे10-12 अन्य विधायकों के साथ संपर्क से दूर रहने के बाद महाराष्ट्र में कथित तौर पर विद्रोह शुरू हो गया है।असंतुष्ट शिवसेना मंत्री शिवसेना के 11 विधायकों के साथ सूरत में हैं। एकनाथ शिंदे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के भी संपर्क में हैं।

Maha political crisis: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने मंगलवार को भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला किया। भाजपा अपनी शक्ति का दुरुपयोग करती है। वे भारतीय लोकतंत्र को असत्य की ओर ले जा रहे हैं। मुझे यकीन है कि सच्चाई की जीत होगी।

नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि राज्य में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को कोई खतरा नहीं है और उनकी पार्टी के नेता मुंबई में बैठक के दौरान राज्य में वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करेंगे। पटोले का बयान महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के कुछ अन्य विधायकों के गुजरात के सूरत शहर में डेरा डालने के मद्देनजर आया है।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे के कथित तौर पर 10-12 अन्य विधायकों के साथ संपर्क से दूर रहने के बाद महाराष्ट्र में कथित तौर पर विद्रोह शुरू हो गया है। यह कदम महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार को मुश्किल में डाल सकता है। माना जाता है कि असंतुष्ट शिवसेना मंत्री शिवसेना के 11 विधायकों के साथ सूरत में हैं। शिंदे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के भी संपर्क में हैं।

गौरतलब है कि शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में छह में से एक सीट पर हार मिलने के बाद सोमवार को झटका लगा था। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस एमवीए के घटक दल हैं। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस में से प्रत्येक ने विधान परिषद की 10 सीट के लिये हुए चुनाव में दो-दो उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन कांग्रेस के दलित प्रत्याशी चंद्रकांत हंडोरे को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, विपक्षी भाजपा के सभी पांच उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे।

पटोले ने मंगलवार को नागपुर में महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट को लेकर आरोप लगाया कि यह देश में चल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनीति का हिस्सा है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भाजपा केंद्र में उसके पास मौजूद ताकत का दुरुपयोग कर रही है और यह बात अब किसी से छुपी नहीं है। धन-ताकत का चक्र चल रहा है। वे झूठ के मार्ग पर चल रहे हैं, लेकिन जीत सच्चाई की होगी। यह दौर भी गुजर जाएगा।’’ पटोले ने बताया कि कांग्रेस की राज्य इकाई के नेता दिन में बाद में मुंबई में बैठक करेंगे, जिसमें ‘‘जो कुछ भी हो रहा है, उस बारे में रुख तय करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि एमवीए सरकार को कोई खतरा नहीं है। पटोले ने दावा किया कि (288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में) बहुमत का आंकड़ा प्राप्त करना भाजपा के लिए एक दूर का सपना है। विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस विधायकों के ‘क्रॉस वोटिंग’ करने से जुड़े सवाल के जवाब में पटोले ने कहा, ‘‘क्रॉस वोटिंग हुई है।

हम इसकी समीक्षा करेंगे और इस बारे में आला कमान को सूचित करेंगे।’’ इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शिंदे के शिवसेना के कुछ विधायकों के साथ गुजरात के एक होटल में डेरा डालने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बहरहाल, उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की हार चिंता का विषय है। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :नाना पटोलेमहाराष्ट्रकांग्रेसBJPमुंबईदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो