लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण समयपूर्व स्थगित हो सकता है मध्य प्रदेश का बजट सत्र

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:07 IST

Open in App

भोपाल, 15 मार्च पांच विधायकों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के कारण मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में कुछ दिनों की कटौती कर इसे इस सप्ताह के अंत तक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है।

यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

यह बजट सत्र 22 फरवरी को शुरू हुआ था और इसे 26 मार्च को समाप्त होना था।

मध्य प्रदेश विधानसभा के एक अधिकारी ने सोमवार शाम को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पांच विधायक एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के चार मार्शल हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। इससे विधायकों में चिंता बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि इसकी वजह से विधानसभा का बजट सत्र सभी निर्धारित कामकाज को पूरा करने के बाद इस सप्ताह के अंत तक समाप्त किया जा सकता है।

इससे पहले सोमवार को सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सदन के पांच विधायकों को कोरोना संक्रमण हो गया है।

उन्होंने अध्यक्ष गिरीश गौतम का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि जिस तरह से कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, उससे हम सबकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक गोविन्द सिंह ने कहा, ‘‘अध्यक्ष महोदय, मिश्रा ने जो विषय उठाया है, उसके बारे में आज नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ से चर्चा हुई थी। वे कल सुबह 11 बजे आ रहे हैं। अगर कोई ऐसी विशेष स्थिति बनती है तो कल आप सबसे बैठकर चर्चा हो जाएगी।’’

अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सभी विधायकों से फिर आग्रह है कि सब जांच कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी