लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः कॉन्स्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों के सीने पर लिख दिया SC-ST, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 30, 2018 09:24 IST

धार जिले में पिछले दिनों आरक्षकों की भर्ती का अभियान चलाया गया और इन दिनों उनका मेडिकल टेस्ट चल रहा है। जिसमें सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 168 सेमी. और एससी-एसटी के लिये 165 सेमी. लंबाई तय है।

Open in App

भोपाल, 30 अप्रैलः धार जिले में पुलिस कॉस्टेबल भर्ती का मेडिकल टेस्ट जारी था। उस दौरान कुछ उम्मीदवारों के सीने पर पहचान के लिए SC-ST लिख दिया गया। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आ जाने से मामले ने तूल पकड़ा जिसके बाद गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने इस मामले में सफाई पेश की है।

उनका कहना है कि हर श्रेणी के लिए शारीरिक मापदंड अलग-अलग निर्धारित हैं। इसलिए उम्मीदवारों के वर्ग की पहचान करने के लिए यह ऐहतियातन कदम था। कुछ दिन पहले एक आरक्षित वर्ग की महिला की शारीरिक माप में गड़बड़ी हो गई थी। हालांकि पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अजाक थाने के डीएसपी एस. मालवीय को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शारीरिक टेस्ट के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी का कहना है कि उम्मीदवारों के सीने पर SC-ST लिखने के लिए मेडिकल बोर्ड के डॉ. जितेंद्र चौधरी ने कहा था हालांकि डॉ. चौधरी इस बात से इनकार कर रहे हैं। 

बता दें कि धार जिले में पिछले दिनों आरक्षकों की भर्ती का अभियान चलाया गया और इन दिनों उनका स्वास्थ्य परीक्षण चल रहा है। जिसमें सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 168 सेमी. और एससी-एसटी के लिये 165 सेमी. लंबाई तय है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें- Lokmat News Hindi

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव