लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः झंडा फहराने से पहले कांग्रेस के दो नेताओं में हाथापाई, पुलिस ने किया बीच-बचाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 13:42 IST

सीएम के पहुंचने से पहले किसी बात को लेकर कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और चंदू कुंजीर के बीच कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई।

Open in App

मध्य प्रदेश के इंदौर में गणतंत्र दिवस के मौके पर दो कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में सीएम कमलनाथ का ध्वाजारोहण का कार्यक्रम था। सीएम के पहुंचने से पहले किसी बात को लेकर कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और चंदू कुंजीर के बीच कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई।

मामला बढ़ता देख मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों को बीच बचाव करना पड़ा। दोनों नेताओं को अलग कर कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया गया। थोड़ी देर बाद कार्यालय पहुंचे सीएम कमलनाथ ने ध्वाजारोहण किया।

चश्मदीदों ने बताया कि यादव ने कुंजीर को गणतंत्र दिवस समारोह के मंच के पास पहुंचने से रोका जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच विवाद हुआ। यह झगड़ा शांत होने के कुछ ही देर बाद कमलनाथ शहर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और उन्होंने तिरंगा फहराते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विवाद को लेकर कुंजीर और यादव ने एक-दूसरे पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप लगाये हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया