लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 18:52 IST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने केवल 82 हजार करोड़ कर्ज लिया है। अगर इस कर्ज को 4 लाख 21 हजार करोड़ में से घटा दो तो, तो साढ़े तीन लाख करोड़ कहां से आया।

Open in App

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि हम दो वर्षों से लगभग 14-15 फीसदी ग्रोथ रेट से आगे बढ़ रहे हैं। विपक्ष कहता है कि बजट से ज्यादा कर्जा हो गया। विपक्ष को हिसाब ढंग से लगाना चाहिए। बात आंकड़ों पर होनी चाहिए। एक साल के अंदर अगर हमने लगभग 82 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है, तो हमारा बजट 4 लाख 21 हजार करोड़ का था। नई सरकार को पुरानी सरकारों के लिए कर्ज का ब्याज भी देना पड़ता है, मूलधन भी देना पड़ता है। सरकार दलों के साथ बनती-बिगड़ती रहती है, लेकिन देनदारियों तो वही रहेंगी। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने केवल 82 हजार करोड़ कर्ज लिया है। अगर इस कर्ज को 4 लाख 21 हजार करोड़ में से घटा दो तो, तो साढ़े तीन लाख करोड़ कहां से आया। हमारी सरकार तीन परसेंट की लिमिट के दायरे में नेक नीति से काम कर रही है। ये हमारी अपनी भावना है। विपक्ष को बात को समझकर जनता के बीच में लाना चाहिए। कोई बैंक में अपना ऋण नहीं बताएगा, तो आने वाले समय में उसकी ग्रोथ-उसका विकास रुक जाएगा। बिजली से लेकर सड़क तक, सारे क्षेत्रों में प्रगति की है। 

हर पांच साल में डबल करेंगे बजट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साल 2002-03 तक बजट केवल 20 हजार करोड़ रुपये का होता था। हम पांच साल में बजट को डबल करेंगे। ये बजट 2028 तक लगभग सवा तीन लाख करोड़ से करीब 7 लाख करोड़ तक पहुंचेगा। इस तरह अगले 5 साल में बजट फिर 7 से 14 लाख करोड़ का होगा, उसके अगले साल फिर हमारी सरकार होगी और बजट 14 से 28 लाख करोड़ का होगा। हमारा संकल्प है कि साल 2047 तक हमारी अर्थव्यवस्था 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी।

टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण