लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : विश्व स्तरीय बन रहे हबीबगंज रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 31 मार्च तक पूरा होगा

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:07 IST

Open in App

भोपाल, चार फरवरी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने के लिए चल रहे पुनर्विकास का काम 31 मार्च तक पूरा होने की संभावना है। यह जानकारी रेलवे के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

मालूम हो कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन को सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) के तहत देश का पहला मॉडल स्टेशन बनाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम-मध्य रेल के महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार को हबीबगंज स्टेशन के पुनर्विकास के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया, ‘‘सिंह ने बताया कि हबीबगंज स्टेशन पर गत दो-तीन महीने में काफी तेज गति से कार्य हुए हैं, जो संतोषजनक हैं। उन्होंने 31 मार्च 2021 तक हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के पूरा होने की उम्मीद जताई।’’

उन्होंने कहा कि काम पूरा हो जाने के बाद इसके लोकार्पण के लिये रेलवे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेगा। अधिकारी ने बताया कि इस स्टेशन का पुनर्विकास भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम एवं एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम के अनुसार इस स्टेशन के पुनर्विकास का अनुमानित खर्च लगभग 100 करोड़ रुपये है और स्टेशन के आसपास के वाणिज्यिक विकास पर खर्च लगभग 350 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर