लाइव न्यूज़ :

आर्मी अफसर बन अपराधियों ने सैनिक कैंप से लूटे 2 इंसास राइफल, वारदात सीसीटीवी में कैद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 10:24 IST

राजधानी भोपाल से 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में पचमढ़ी स्थित सेना कैंप से दो इंसास राइफल और कारतूस चुरा ले गए। जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात की है।

Open in App
ठळक मुद्देजब दोनों अपराधी वहां पहुंचे तो उस समय सेना के अधिकांश  जवान एक आर्मी एजुकेशन सेंटर में ड्यूटी पर थे।होशंगाबाद के पुलिस अधीक्षक एमएल छारी ने कहा, “अज्ञात लोगों के खिलाफ पचमढ़ी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश के एक सैनिक कैंप से दो राइफल लूटने की घटना सामने आई है।  पुलिस ने कहा कि यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी ट्रैक सूट और टोपी पहने हुए थे। उनमें से एक के चेहरे पर दाढ़ी भी दिख रहा है।

आपको बता दें कि सेना अधिकारी बनकर दो अज्ञात लोगों ने राज्य की राजधानी भोपाल से 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में पचमढ़ी स्थित सेना कैंप से दो इंसास राइफल और कारतूस चुरा ले गए। जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात की है।

पुलिस के मुताबिक, जब दोनों  शख्स वहां पहुंचे तो उस समय सेना के अधिकांश  जवान एक आर्मी एजुकेशन सेंटर में ड्यूटी पर थे। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने खुद को सेना के अधिकारियों के रूप में पेश किया और कर्मियों को बातचीत में लगाकर वहां से दो इंसास राइफल और 20 जिंदा कारतूसों चुरा लिए। चोरी करने के बाद आरोपी एक टैक्सी में चढ़कर चले गए। उनके जाने के बाद सेना के जवानों को एहसास हुआ कि उनकी राइफलें चोरी हो गई हैं।

होशंगाबाद के पुलिस अधीक्षक एमएल छारी ने कहा, “अज्ञात लोगों के खिलाफ पचमढ़ी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। कई स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। चूंकि रेलवे स्टेशन (पिपरिया) पर दोनों को टैक्सी से उतरते देखा गया था। इसलिए हमने अपराधियों का पता करने के लिए ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए रेलवे को भी सतर्क कर दिया है। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ”

उन्होंने कहा कि संदिग्ध आरोपी ट्रैक सूट और टोपी पहने हुए थे। उनमें से एक के चेहरे पर दाढ़ी भी देखी गई है। उन्होंने पचमढ़ी के लिए पिपरिया रेलवे स्टेशन से एक टैक्सी किराए पर ली और बाद में चोरी के बाद उसी टैक्सी से रेलवे स्टेशन लौट आए।

एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार, टैक्सी चालक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी पंजाबी भाषा में बात कर रहे थे और लौटते समय वे अपने कंधों पर बैग ले गए थे, जिसमें ऐसे बैग दिख रहे थे जो क्रिकेट के समान ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

हालांकि, अधिकारी ने यह भी कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी आतंकी समूह की हरकत है।

टॅग्स :आतंकवादीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष