लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: परीक्षा में पूछा 'क्रांतिकारी आतंकवादी' पर सवाल, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताई आपत्ति

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 28, 2019 06:09 IST

मध्यप्रदेश के जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से संबद्ध गुना के शासकीय कालेज में एम ए की राजनीति शास्त्र की परीक्षा में प्रश्नपत्र में देश के क्रांतिकारियों को आतंकवादी बताते हुए उनमें और उग्रवादियों में अंतर पूछा गया था.

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला जब मीडिया में आया तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस पर आपत्ति जताई है.उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में प्रश्न-पत्रों में क्रांतिकारियों को आतंकवादी लिखे जाने पर जांच के आदेश दिए हैं.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय की एम की राजनीति शास्त्र की परीक्षा में क्रांतिकारी आतंकवादी पर सवाल पूछे जाने पर आपत्ति उठाई है. उन्होंने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

मध्यप्रदेश के जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से संबद्ध गुना के शासकीय कालेज में एम ए की राजनीति शास्त्र की परीक्षा में प्रश्नपत्र में देश के क्रांतिकारियों को आतंकवादी बताते हुए उनमें और उग्रवादियों में अंतर पूछा गया था. जिस मामले पर छात्र संगठन डेमोक्रेटिक स्टूडेंट आर्गनाइजेशन (डीएसओ) ने कालेज प्रबंधन के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई थी.

यह मामला जब मीडिया में आया तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस पर आपत्ति जताई है. उन्होंने ट्वीट कर जीवाजी विश्वविद्यालय के एम ए थर्ड सेमेस्टर में राजनीति शास्त्र की परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र की प्रति पोस्ट की है. प्रश्नपत्र में एक प्रश्न में पूछा गया है कि क्रांतिकारी आतंकवादियों के कार्यकलाप का वर्णन कीजिए. उग्रवादी और क्रांतिकारी आतंकवादियों में अंतर पूछा गया है.

चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि इसे शर्मनाक और दुखदायी बताते हुए कहा है कि जिनके बलिदान के कारण हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं. उन्हें कोई कैसे आतंकवादी कह सकता है. उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में तुरंत ही ऐसे गैर जिम्मेदाराना लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

गलत जानकारी पर होगी सख्त कार्यवाही

उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में प्रश्न-पत्रों में क्रांतिकारियों को आतंकवादी लिखे जाने पर जांच के आदेश दिए हैं. पटवारी ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को तीन दिन में समिति द्वारा जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया