मध्य प्रदेश: CM शिवराज सिंह चौहान के लिए महाकाल में पूजा, सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप

By बृजेश परमार | Published: July 26, 2020 08:20 PM2020-07-26T20:20:54+5:302020-07-26T20:20:54+5:30

वर्तमान में उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 21 मण्डलों में 151 शिवजी के मंदिरों में अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा।

Madhya Pradesh: Puja in Mahakal for CM Shivraj Singh Chauhan, Chanting 1.25 lakh Mahamrityunjaya Mantra | मध्य प्रदेश: CM शिवराज सिंह चौहान के लिए महाकाल में पूजा, सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप

भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने बताया कि मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है

Highlightsशिवराज सिंह चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है।महाकाल मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए महाकाल मंदिर में पूजन किया

उज्जैन: कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराये गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है।

रविवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए महाकाल मंदिर में पूजन किया गया इस दौरान न केवल महामृत्युंजय मंत्र के जप का संकल्प लिया गया।

भगवान महाकाल का सवा लाख बिल्व पत्र,फलों के रस और फूलों से अभिषेक किया गया। पंडित यश गुरु के मुताबिक भगवान महाकाल से यही प्रार्थना की गई है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द स्वस्थ हो और प्रदेश की सेवा करने के लिए फिर से मैदान में नजर आएं।

151 शिव मंदिरों में अभिषेक पूजन-

भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण द्वारा श्रावण सोमवार को जिले के 151 शिवजी के मंदिरों  में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए अभिषेक पूजन किया जाएगा  भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने बताया कि मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है

वर्तमान में उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 21 मण्डलों में 151 शिवजी के मंदिरों में अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा।

Web Title: Madhya Pradesh: Puja in Mahakal for CM Shivraj Singh Chauhan, Chanting 1.25 lakh Mahamrityunjaya Mantra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे