लाइव न्यूज़ :

नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में किए बदलाव का विरोध जारी, BJP के बाद अब कमलनाथ सरकार के फैसले पर इन्होंने जताई आपत्ति

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 15, 2019 06:11 IST

मध्य प्रदेशः आल इंडिया काउंसिल आफ मेयर्स आर्गनाईजेशन बाडी के महासचिव उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मेयर और अध्यक्ष के चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से कराने का विरोध किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ सरकार के नगरीय निकाय चुनाव की प्रणाली में किए गए बदलाव का विरोध जारी है. भाजपा के बाद अब आल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स ने भी इस पर आपत्ति जताई है. काउंसिल ने मुख्यमंत्री से इस निर्णय पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने का आग्रह किया है.

कमलनाथ सरकार के नगरीय निकाय चुनाव की प्रणाली में किए गए बदलाव का विरोध जारी है. भाजपा के बाद अब आल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स ने भी इस पर आपत्ति जताई है. काउंसिल ने मुख्यमंत्री से इस निर्णय पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने का आग्रह किया है. इस संबध में काउंसिल जल्द ही मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर चर्चा करेगी.

आल इंडिया काउंसिल आफ मेयर्स आर्गनाईजेशन बाडी के महासचिव उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मेयर और अध्यक्ष के चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से कराने का विरोध किया गया है. उन्होंने हाल ही में सूरत में हुई आल इंडिया काउंसिल आफ मेयर्स एक प्रस्ताव पास किया है, जिसमें इस प्रणाली पर पुर्नविचार करने की मांग की है. 

काउंसिल ने इस निर्णय को 74 वें संविधान संशोधन की भावना के विपरीत बताया है. गुप्ता ने बताया कि बैठक में कटनी और भोपाल के महापौर आलोक शर्मा पहुंचे थे और उन्होंने अपनी बात रखी. चुनाव की प्रक्रिया में परिवर्तन कराने अब काउंसिल कमलनाथ को पत्र लिखेगी और मिलने के लिए समय मांगेगी. इस पर चर्चा करेगी और इसमें बदलाव करने की मांग करेगी. हालांकि काउंसिल द्वारा पहले ही इस पर पुर्नविचार करने की मांग की जा चुकी है.

उल्लेखनीय है कि आल इंडिया मेयर काउंसिल का गठन वर्ष 1962 में हुआ था. यह 218 नगर निगमों का संगठन है, जिसमें महापौर अपने नगर निगम का प्रतिनिधित्व करते हैं.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष