लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: चार्जिंग के दौरान बात करते समय मोबाइल फटा, बुजुर्ग की हुई मौत

By बृजेश परमार | Updated: February 28, 2023 19:47 IST

बुजुर्ग मोबाइल चार्जिंग के दौरान ही बात कर रहे थे। इसी दौरान विस्फोट हुआ और बुजुर्ग के सिर, चेहरे और सीने तक गंभीर चोंट आई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देबुजुर्ग मोबाइल चार्जिंग के दौरान ही बात कर रहे थेइसी दौरान विस्फोट हुआ और बुजुर्ग के सिर, चेहरे और सीने पर गंभीर चोंट आई थीं

उज्जैन: बड़नगर  में रूनिजा रोड स्थित खेत पर रहने वाले बुजूर्ग दयाराम बारोड़ 68 वर्ष की मौत मोबाइल फटने से हो गई। बुजुर्ग मोबाइल चार्जिंग के दौरान ही बात कर रहे थे। इसी दौरान विस्फोट हुआ और बुजुर्ग के सिर, चेहरे और सीने पर गंभीर चोंट आई थीं। ऊपर शरीर जल सा गया था। बुजुर्ग सुबह से दोपहर तक ऐसे ही पड़े रहे और उनकी मौत हो गई। परिचित के जाकर देखने पर घटना की जानकारी सामने आई।

एसडीओपी रवीन्द्र बोयत के अनुसार, पुलिस को बुजूर्ग के पुत्र महेन्द्र पिता दयाराम बारोठ ने सूचना दी कि रूनिजा रोड पर खेत पर बने मकान में उनके पिता का शव पड़ा है। बुजुर्ग पत्नी की मौत के बाद से ही खेत पर अकेले रहते थे। यहीं उनकी बॉडी मिली। सोमवार को बुजुर्ग दयाराम को अपने दोस्त दिनेश चावड़ा के साथ गमी के कार्यक्रम में इंदौर जाना तय था। 

इस पर दिनेश ने बड़नगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर दयाराम के लिए भी इंदौर का टिकट लिया था। बुजुर्ग के स्टेशन नहीं पहुंचने पर दिनेश ने उन्हें फोन लगाया था। फोन रिसीव करते ही मोबाइल बंद हो गया। फिर मोबाइल लगातार बंद आने पर दिनेश उन्हें देखने खेत पर पहुंचा था जहां बुजूर्ग को मृत देखने पर उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को और पुलिस को दी थी। मौके से पुलिस सिर्फ ओप्पो कंपनी का एक फोन बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। 

पुलिस ने मोबाइल के टुकड़ों को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। जहां चार्जर लगा था वह इलेक्ट्रिक बोर्ड के साथ कनेक्शन के वायर पुरी तरह खुले हुए थे और बोर्ड पाइंट पुरी तरह से जला हुआ था। घटनास्थल को एफएसएल जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। 

प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के विस्फोट की स्थिति सामने आई है। संभावना है कि चार्जिंग के दौरान मोबाईल से बात करते समय  मोबाइल फटा और बुजूर्ग उसकी चपेट में आ गए जिससे से उसकी चपेट में आ गए जिससे उनके सिर, चेहरे, छाती पर गंभीर चोंट आई और उनकी मौत हो गई।

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप