लाइव न्यूज़ :

उज्जैनः भक्तों को भगवान महाकाल ने पांच रूपों में दिए दर्शन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 27, 2018 21:16 IST

राजाधिराज भगवान श्री महाकालेश्वर भाद्रपद माह के पहले सोमवार को प्रजा को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। 

Open in App

उज्जैन, 27 अगस्त (रिपोर्ट- ब्रजेश परमार): राजाधिराज भगवान श्री महाकालेश्वर भाद्रपद माह के पहले सोमवार को प्रजा को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। भगवान महाकाल नेपांचवी सवारी में अपनी प्रजा को पांच रूपों में दर्शन दिये। सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन करने के बाद भगवान महाकाल की पालकी को नगर भ्रमण के लिये रवाना किया गया। पूजन-अर्चन शासकीय पुजारी पं.घनश्याम शर्मा द्वारा करवायागया। पांचवी सवारी में रजतजडित पालकी में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर विराजित थे ,पालकी के पीछे हाथी पर मनमहेश, गरूड़ रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा, नंदी रथ पर श्री उमामहेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखौटा विराजित थे।

सवारी की पालकी जैसे ही मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने पालकी में विराजित श्री चन्द्रमौलेश्वर भगवान को सलामी दी गई।पालकी के आगे घुडसवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान आदि की टुकड़ियां मार्च पास्ट करते हुए चल रही थीं। राजाधिराज भगवान महाकाल की सवारी मेंहजारों भक्त भगवान शिव का गुणगान करते हुए तथा विभिन्न भजन मंडलियां झांझ-मंजीरे, डमरू बजाते हुए चल रहे थे। सवारी मार्ग के दोनों ओर हजारों श्रद्धालु पालकी में विराजित श्री चन्द्रमोलेश्वर के दर्शन के लिए खडे थे और दर्शन पाकर स्वयं को धन्य मान रहे थे।

श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारीमहाकाल मंदिर से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी होते हुए रामघाट पहुंची जहां पर क्षिप्रा के जल से भगवान श्री चंद्रमोलीश्वर का अभिषेक कर पूजा-अर्चनाकी गई। रामघाट पर पूजा-अर्चना के बाद सवारी अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः श्री महाकाल मंदिर को रवाना हुई। सवारी के साथ जन प्रतिनिधि,समाजसेवी, धर्मपरायण जनता आदि चल रहे थे और भगवान महाकाल के गुणगान करते हुए शिवमय हो रहे थे।

टॅग्स :उज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस