लाइव न्यूज़ :

हैरान करने वाला मामला, पांच दिन में 2 शादी! फिर गायब हो गया दूल्हा, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

By विनीत कुमार | Updated: December 21, 2020 08:59 IST

मध्य प्रदेश में एक शख्स के पांच दिन में दो शादी करने और फिर गायब हो जाने के मामले ने पुलिस को हैरान कर दिया है। पहली लड़की के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच दिन में दो शादी रचाकर गायब हुआ दूल्हा, मध्य प्रदेश के खंडवा और महू में की शादीपुलिस को मिली शिकायत के अनुसार शख्स ने 2 दिसंबर और फिर 5 दिसंबर को अलग-अलग रचाई शादीपहली शादी के कुछ दिन बाद भोपाल जाने का बहाना बताकर घर से निकला शख्स, दूसरी शादी में लड़की के परिजन ने पहचान

मध्य प्रदेश के खंडवा (Khandwa) में एक शख्स के कथित तौर पर पांच दिन में दो लड़कियों से शादी करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के बाद से दूल्हा गायब भी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार खंडवा की कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी बी एल मंडलोई ने बताया कि एक लड़की के परिजन ने इस संबंध में शनिवार को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक पांच दिनों में दो शादी करने वाला ये शख्स 26 साल का है और इंदौर के मूसाखेडी इलाके का रहने वाला है। शिकायत के अनुसार शख्स ने खंडवा की लड़की से दो दिसंबर को शादी की और फिर सात दिसंबर को इंदौर जिले के महू तहसील के एक गांव में दूसरी लड़की से इसकी शादी हुई।

दूसरी शादी में लड़की के रिश्तेदार ने पहचाना

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक शख्स की दूसरी शादी में खंडवा से ही एक व्यक्ति गया था। ये व्यक्ति पहली लड़की का भी रिश्तेदार था। उसने दूल्हे बने इस शख्स को पहचान लिया और फोटो खींचकर पहली लड़की के परिजनों को भेज दिया। 

इससे पूरे मामले की पोल खुल गई। इसके बाद ही खंडवा की लड़की के परिवार वालों ने शनिवार को पुलिस में शिकायत की।

परिवार की शिकायत में ये भी बताया गया है कि शादी में और दुल्हन को दिये जाने वाले सामान में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुआ है। यही नहीं, लड़की से शादी करने के बाद शख्स उसे अपने घर इंदौर भी ले गया था। 

इसके कुछ दिनों के बाद उसने लड़की को बताया कि उसे भोपाल जाना है। उसने कुछ जरूरी काम का बहाना बनाया। इसके बाद वो महू चला गया जहां उसने दूसरी शादी की। दूसरी शादी के बाद अभी तक वो अपने घर नहीं आया है। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब