लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की कमी ने छीन लीं 5 मरीजों की सांसें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2021 09:51 IST

मध्य प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से 53 और लोगों की मौत हो गई तथा 10,166 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई.

Open in App
ठळक मुद्देमरने वालों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.प्रदेश में 53 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है.पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 10,166 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है.

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर में ऑक्सीजन की कमी से 5 मरीजों की मौत होने की खबर सामने आई है. जबलपुर के दो अस्पतालों में बीते 24 घंटे में 5 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई है.

इन दोनों अस्पतालों में दिनभर मरीजों के परिवार वालों ने हंगामा मचाया. हालांकि अस्पताल प्रबंधन इस बात को मानने को तैयार नहीं है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन सभी मरीजों की हालत गंभीर थी और किसी की भी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है. मृतकों के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल झूठ बोल रहा है. वहीं दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है.

बता दें कि पहली मौत बलदेव बाग स्थित मोडिसिटी अस्पताल में 82 वर्षीय गौरी बाई की हुई है. उनके परिवार वालों का आरोप है कि ऑक्सीजन का प्रेशर कम होने की वजह से गौरी की मौत हो गई. उनके बेटे अनिल खत्री ने जानकारी दी कि मां लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं और उनका ऑक्सीजन स्तर 99 पर था.

अनिल ने बताया कि बुधवार को उनकी मां का ऑक्सीजन प्रेशर अचानक से कम हुआ और मां की तड़पकर मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना बरगी स्थित सुख सागर मेडिकल कॉलेज में हुई. यहां 4 मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई समय पर नहीं हुई. बीती रात जबलपुर के अस्पतालों में ऑक्सीजन कम रही, इसलिए मेडिकल कॉलेज में भी सप्लाई नहीं हो पाई. इसके पीछे का कारण यह है कि रिछाई स्थित लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी आ गई थी.

हकीकत स्वीकारने को तैयार नहीं सरकार:मध्य प्रदेश में कोरोना का बहुत बुरा हाल है, राज्य के कई इलाकों से ऑक्सीजन की कमी की शिकायतें सामने आ रही है. हालांकि राज्य सरकार पिछले तीन दिनों से दावा कर रही है कि राज्य में मरीजों के लिए ऑक्सीजन पर्याप्त है और ऑक्सीजन का पूरा इंतजाम हो गया है. लेकिन इसके बाद भी ऑक्सीजन की कमी से कोविड मरीजों की मौत थमने का नाम नहीं ले रही है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानभोपालजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना