लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने यूपी सरकार द्वारा मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य किये जाने का स्वागत करते हुए कहा, "एमपी सरकार भी जल्द ही मदरसों के लिए अनिवार्य कर सकती है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 13, 2022 18:27 IST

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मदरसे में पढ़ने वालों बच्चों में अन्य स्कूलों के बच्चों की तरह राष्ट्र प्रेम की भावना को विकसित करने के लिए सरकार राष्ट्रगान को अनिवार्य कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार की तर्ज पर शिवराज सरकार भी मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य कर सकती हैगृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार मदरसों के लिए राष्ट्रगान को लागू कर सकती हैगृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रगान हमारे राष्ट्रवाद की सबसे पहली पहचान है

भोपाल : मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार यूपी के योगी सरकार की तर्ज पर जल्द ही सूबे के मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य कर सकती है।

इस मामले में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि मदरसे में पढ़ने वालों बच्चों में अन्य स्कूलों के बच्चों की तरह राष्ट्र प्रेम की भावना को विकसित करने के लिए सरकार इस तरह का कदम उठा सकती है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रगान हमारे राष्ट्रवाद की सबसे पहली पहचान है और इसे स्कूल और मदरसों में क्या सभी जगहों पर गाया जाना चाहिए।

इसके साथ ही गृहमंत्री मिश्रा ने कहा, "यह तो बच्चों के विकास के लिए बहुत अच्छी और सकारात्मक बात होगी। राष्ट्रगान गाने से बच्चों में देशभक्ति का संचार होता है और इसे स्कूल क्या मदरसों में भी गाया जाना चाहिए।

इस विषय में एक पत्रकार ने मंत्री नरोत्तम मिश्रा से पूछा कि क्या यूपी की तरह मध्य प्रदेश में भी सरकार इसे लागू करने पर विचार कर रही है। इसके जवाब में मिश्रा ने कहा, "यह उत्तम विचार का विषय है और निश्चित ही इस पर विचार किया जा सकता है।"

समाचार वेबसाइट 'जी न्यूज' के मुताबिक वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के अलावा मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि राष्ट्रगान का पाठ केवल यूपी और एमपी ही नहीं इसे तो देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अनिवार्य लागू किया जाना चाहिए।

प्रदेश भाजपा प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, "हम को अपने देश के राष्ट्रगान के गाने की मांग कर रहे हैं, ये तो अच्छी बात है। हम किसी को पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाने के लिए थोड़े न कह रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरह अगर मध्य प्रदेश में ऐसा फैसला लिया जाता है तो हम सभी के लिए बड़े ही गर्व की बात होगी।"

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए राष्ट्रगान "जन गण मन" के गाने को अनिवार्य कर दिया गया है।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार ने 9 मई को जिले के सभी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस आदेश के अनुपालन के लिए चिट्ठी लिखी गई है।

टॅग्स :Narottam Mishraशिवराज सिंह चौहानयोगी आदित्यनाथYogi AdityanathBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी