लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार को कोरोना कर्फ्यू हटाने का फैसला किया, रात्रि कर्फ्यू रहेगा जारी

By भाषा | Updated: June 26, 2021 22:12 IST

Open in App

भोपाल, 26 जून मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज होने के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने रविवार को कोरोना कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है। हालांकि, प्रदेश में रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।

चौहान ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश में शनिवार की सुबह से शाम साढ़े सात बजे तक 9,64,756 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक देकर एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है।

चौहान ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘ हम तत्काल प्रभाव से रविवार के कोरोना कर्फ्यू को समाप्त कर रहे हैं। जिन्हें अपनी दुकानें खोलना हों, आर्थिक गतिविधियां जारी रखना हों, वे नियमानुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपनी गतिविधियां चालू रख सकते हैं। रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्ववत जारी रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महामारी नियंत्रण में आ गई है क्योंकि अब 35 जिलों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। पहली बार उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर एक हजार के नीचे आई है। प्रदेश में संक्रमण दर घटकर 0.06 प्रतिशत रह गई है। ऐसी स्थिति में फिलहाल रविवार को भी कोरोना कर्फ्यू लगाना औचित्यहीन लग रहा है।

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 7,89,657 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 25 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,896 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल