लाइव न्यूज़ :

'दिखावे का फायदा नहीं, बाढ़ प्रबंधन के आंकड़ें दें', मध्यप्रदेश में बाढ़ को लेकर कमलनाथ का शिवराज सरकार पर हमला

By अभिषेक पारीक | Updated: August 7, 2021 13:20 IST

कमलनाथ ने शिवराज सरकार से कहा कि दिखावे का कोई फायदा नहीं है। साथ ही उन्होंने सरकार पर लोगों को उचित समय पर सतर्क नहीं करने का भी आरोप लगाया। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के बिगड़ते हालातों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार से बाढ़ प्रबंधन के समय और आंकड़ों का विवरण देने की मांग की है। कमलनाथ ने कहा कि दिखावे का कोई फायदा नहीं है। साथ ही समय पर सतर्क नहीं करने का आरोप लगाया। 

मध्यप्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के बिगड़ते हालातों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बाढ़ प्रबंधन के समय और आंकड़ों का विवरण देने की मांग की है। 

कमलनाथ ने शिवराज सरकार से कहा कि दिखावे का कोई फायदा नहीं है। साथ ही उन्होंने सरकार पर लोगों को उचित समय पर सतर्क नहीं करने का भी आरोप लगाया। 

कमलनाथ ने कहा, 'मै सीएम से सामने आने और बाढ़ प्रबंधन के समय और आंकड़ों के विवरण प्रदान करने का आग्रह करता हूं। उन्हें परवाह नहीं है। मौसम विभाग जल्द बारिश के बारे में विवरण की घोषणा करता है। सरकार को सभी को सतर्क करना चाहिए।'

17 जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट 

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित 17 जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोक नगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, सिवनी, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

एनडीआरएफ की टीम और सेना की टुकड़ी भेजी

चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की थी और अशोक नगर जिले में बाढ़ के कारण फंसे करीब 50 लोगों को बचाने की अपील की थी। जिसके बाद केंद्र ने एनडीआरएफ की दो टीमों और सेना की टुकड़ी को प्रभावित इलाके में भेजा गया था। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथशिवराज सरकारशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतकानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी, सीएम मोहन यादव बोले-कानून सबके लिए

भारतदिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये?, अंकित शर्मा को उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति

कारोबारहैदराबाद के निवेशकों के साथ जोड़ने आए हैं नई डोर, सीएम मोहन यादव बोले- 36,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 27,800 रोजगार सृजित

क्राइम अलर्टकिशनगंज में देह व्यापार भंडाफोड़, मॉल में 2 लड़की से दोस्ती, नौकरी दिलाने का झांसा देकर बिशनपुर लाई, सिंगरौली की 23 वर्षीय युवती ने दलदल से भागकर बचाई जान

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित