लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: महिला मित्र की मौत के मामले में कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की बढ़ी मुश्किल, FIR हुई दर्ज

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 18, 2021 13:26 IST

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं। उनके बंग्ले पर उन्हीं की महिला मित्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ एफआईआरविधायक की महिला मित्र की कथित खुदकुशी मामले में दर्ज की गई एफआईआर उमंग सिंघार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी

महिला मित्र की आत्महत्या के मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उमंग सिंघार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला शाहपुरा थाने में दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट, महिला के बेटे और नौकर के बयानों के आधार पर धारा 306 के तहत उमंग सिंघार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महिला के बेटे और नौकरों ने माना है कि सिंघार और महिला के बीच अक्सर नोकझोंक होती थी। सुसाइड नोट में भी महिला ने ऐसी ही कुछ बातें लिखी हैं।

उमंग सिंघार के शाहपुरा के बंगले में की थी महिला ने आत्महत्या

दरअसल भोपाल के शाहपुरा इलाके में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का बंगला है। उनके बंगले पर हरियाणा की रहने वाली सोनिया भारद्वाज करीब पंद्रह दिन पहले आकर रुकी थी। सोनिया मंत्री की महिला मित्र बताई जाती हैं। वे पहले भी यहां आती रही थी। 

इस बीच रविवार को जब महिला ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो इसकी जानकारी सिंघार को दी गई। बाद में सिंघार ने अपने परिचितों को भेजकर दरवाजा खुलवाया तो देखा कि महिला का शव लटका हुआ था। 

महिला के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है- जिसमें लिखा है कि  ‘तुम गुस्से में बहुत तेज हो, अब सहन नहीं कर सकती।’ 

ये बात भी सामने आई है कि सोनिया और पूर्व मंत्री सिंघार की मुलाकात एक मेट्रीमोनियल साइट के माध्यम से दो साल पहले हुई थी। धीरे धीरे जान पहचान शादी तक पहुंच गई। दोनों  शादी करने वाले थे। वह पिछले एक माह से पूर्व मंत्री के बंगले में रह रही थीं।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनिया की मां और 18 वर्षीय बेटे आर्यन सोमवार को भोपाल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद वे शव लेकर कोलार स्थित सनखेड़ी मुक्तिधाम पहुंचे और अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री उमंग सिंघार भी मौजूदा थे।

भाजपा ने पूरे प्रकरण को लेकर बोला कांग्रेस पर हमला

दूसरी ओर सिंघार के बंगले पर महिला द्वारा की गई कथित खुदकुशी मामले में भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा की मीडिया पैनेलिस्ट नेहा बग्गा ने कहा कि कांग्रेस के नेता पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के घर से महिला का जो सुसाइड नोट मिला है, उससे स्पष्ट है कि महिला को प्रेम जाल में फंसा कर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया था। जब ऐसा नही किया तो वो मर गई या मार दी गई? 

उन्होंने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से इस मामले की जांच उच्चस्तरीय अधिकारियों से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा, 'हम सब कांग्रेस के आचार और विचार से वाकिफ है जिसमे तंदूर हत्या कांड है, जिसमे भवरी देवी हत्याकांड है ... और अब ये।'

वहीं इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच पुलिस कर रही है। इस मामले में जो भी बात सामने आएगी, पुलिस निष्पक्ष होकर कार्रवाई करेगी। जल्द ही सारी बातें सामने आ जाएंगी। उधर कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो