लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः अब पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दिलाए पुराने वादे याद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 15, 2019 06:08 IST

मध्य प्रदेश में पटवारी, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, अतिथि विद्वानों के बाद अब पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ अब पुलिसकर्मियों के परिजनों ने मोर्चा खोला है. पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाकर कमलनाथ सरकार को वचनपत्र में सरकार बनने पर किए जाने वाले वादे याद दिलाए हैं.

मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ अब पुलिसकर्मियों के परिजनों ने मोर्चा खोला है. पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाकर कमलनाथ सरकार को वचनपत्र में सरकार बनने पर किए जाने वाले वादे याद दिलाए हैं. इसके साथ ही लाल परेड मैदान पर धरना देने की चेतावनी भी दी है.

प्रदेश में पटवारी, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, अतिथि विद्वानों के बाद अब पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. पुलिस कर्मियों के परिवारों ने अब सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है. 

सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश पुलिस सुधार के नाम से पेज बनाया गया है. इस अंदोलन को कई लोगों का समर्थन भी मिल रहा है. पुलिस परिवारों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वचन पत्र में किए वादे याद दिलाए हैं, इसके साथ ही मांगे पूरी न होने पर पुलिस परिवारों ने आने वाले समय में लाल परेड मैदान में धरना देने की चेतावनी दी है.

पत्र में इन मांगों का किया उल्लेख

* आवास भत्ता 5 हजार रुपये किया जाए.

* गृह जिले में पदस्थापन दी जाए.

* दूसरे राज्यों की तरह 8 घंटे की ड्यूटी की जाए, जिससे पुलिस कर्मी तनाव मुक्त रहें.

* ओवरटाइम का अलग से भुगतान किया जाए.

* विशेष सशस्त्र बल की कंपनियों को स्थायी किया जाए.

* पुलिस अधिनियम 1861 को समाप्त किया जाए.

* साइकिल भत्ते की जगह मोटरसाइकिल भत्ता दिया जाए.

* पिछले 50 सालों में जिन भत्तों को नहीं बढ़ाया गया, उन्हें बढ़ाकर लागू किया जाए.

 

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील