लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: कांग्रेस उम्मीदवार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने किया दावा, 11 दिसंबर को चुनाव जीत 16 को कर दूंगा रिजाइन

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 26, 2018 13:18 IST

मध्य प्रदेश में 2003 से बीजेपी की सरकार है। यहां प्रमुख मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) में होगा। प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधान सभा के लिए चुनाव 28 नवंबर को होंगे।

Open in App

आगमी विधान सभा चुनावों को लेकर एक से बढ़ कर एक अटकल बाजी सुनने को मिल रही है।  से पहले यह बयान चौंकाने वाला था। 28 नवंबर को होने वाले मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव मतदान से पहले कांग्रेस के प्रत्याशी ने दावा किया है कि जीतने के पॉंच दिन बाद ही वह अपना सीट छोड़ देंगे। 

मध्य प्रदेश के कोलारस सीट के उम्मीदवार ने किया दावा

मध्य प्रदेश के कोलारस सीट ने चुनाव में खड़े हुए कांग्रेस उम्मीदवार महेन्द्र यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने ही कहा कि अगर 11 दिसम्बर को नतीजे सामने आने के बाद जीत गया तो 16 दिसम्बर को इस्तीफा दे दूंगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के राज्य में चुनाव प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने बयान में इस बात की संभावन जताई है।  

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- नहीं हूं मलेबाद हूं और घोषणावीर

इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'महेंद्र ने जो अभी-अभी भाषण में दावा किया है, वह संभंव हो सकता है।' इतना बोलकर इस मसले पर सिंधिंया चुप हो गए। इसके बाद उन्होंने मोदी सरकार और नरेन्द्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'ना मैं जुमलेबाद हूं और ना ही मैं घोषणावीर हूं, मैं बस मध्यप्रदेश की जनता के लिए तलवार और ढाल हूं। जो उनकी हमेशा ही रक्षा करेगी।'

खबरों के मुताबिक कांग्रेस ने यूं तो अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार की घोषणा नहीं की है लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर कांग्रेस जीतती है तो ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री बन सकते हैं।  इसी वजह से उनके समर्थक महेन्द्र यादव ने कहा है कि वह अपने सीट छोड़ देंगे। 

छत्तीसगढ़ में भी चुनाव के बाद बीजेपी नेता ने इस्तीफे का किया था दावा 

बता दें कि 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव के बाद भी बीजेपी नेता युद्धवीर सिंह जूदेव ने दावा किया था कि एक कांग्रेस का भावी विधायक उनके लिए सीट छोड़ देगा और फिर से चुनाव होंगे। 

मध्य प्रदेश में 2003 से बीजेपी की सरकार है। यहां प्रमुख मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) में होगा। प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधान सभा के लिए चुनाव 28 नवंबर को होंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब