मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 155 उम्मीदवारों की सूची , दिग्विजय के बेटे और भाई को यहां से मिला टिकट

By नईम क़ुरैशी | Published: November 3, 2018 10:38 PM2018-11-03T22:38:10+5:302018-11-03T22:38:10+5:30

मध्य प्रदेश में 2003 से भाजपा की सरकार है। भाजपा ने शुक्रवार को अपने 177 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। राज्य में 11 दिसम्बर को 230 विधान सभा सीट के लिए चनुाव होने वाले हैं।

Madhya Pradesh Elections 2018: Congress announces list of 155 candidates | मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 155 उम्मीदवारों की सूची , दिग्विजय के बेटे और भाई को यहां से मिला टिकट

मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 155 उम्मीदवारों की सूची , दिग्विजय के बेटे और भाई को यहां से मिला टिकट

कॉंग्रेस ने आगमी मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए 155 उम्मीदवारों की सूची जारी की। शाजापुर से पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, कालापीपल से युवक कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी, आगर से NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, सुसनेर से महेंद्र सिंह परिहार को टिकिट, ज़िले की शुजालपुर सीट का फ़ैसला अगली लिस्ट में होगा।

पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और भाई लक्ष्मण सिंह को क्रमश: राघोगढ़ और चाचौड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया है। 


पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह चुरहट सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधानसभा के लिये चुनाव 28 नवंबर को होंगे। 


मध्य प्रदेश में 2003 से भाजपा की सरकार है। भाजपा ने शुक्रवार को अपने 177 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। 

देखें कांग्रेस द्वारा जारी किए 155 उम्मीदवारों की सूची...

 

 

यहां प्रमुख मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) में होगा। यहां कांग्रेस ने पहला कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता कमल नाथ को चुनाव प्रभारी बनाया है।

Web Title: Madhya Pradesh Elections 2018: Congress announces list of 155 candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे