लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: उपचुनाव के लिए थम गया चुनावी शोर, प्रचार के अंतिम दिन मैदान में उतरे दिग्गज, 3 नवंबर को होना है मतदान

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 1, 2020 20:53 IST

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में हाटपिपल्या, आगर और ब्यावरा में रोड शो किए. इसके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने ग्वालियर चंबल क्षेत्र में कई सभाओं को लिया.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश 28 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए रविवार शाम 6 बजे प्रचार अभियान थम गया. राज्य की 28 में से अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में तीन नवंबर को हो रहे 28 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए रविवार शाम 6 बजे प्रचार अभियान थम गया. राज्य की 28 में से अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. ग्वालियर चंबल क्षेत्र की लगभग आधा दर्जन सीटों पर बसपा ने चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. चुनाव में प्रचार के आज अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के दूसरे बड़े नेताओं के साथ आज प्रचार अभियान चलाया. वहीं कांग्रेस के प्रचार अभियान को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ ही कांग्रेस के दूसरे बड़े नेताओं ने पूरी ताकत के साथ चलाया.

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में हाटपिपल्या, आगर और ब्यावरा में रोड शो किए. इसके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने ग्वालियर चंबल क्षेत्र में कई सभाओं को लिया. पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने ग्वालियर चंबल क्षेत्र में अनेक सभाओं को संबोधित किया. चुनाव प्रचार अभियान के इस अंतिम दौर में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगाई है.

राज्य विधानसभा के 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बीते एक माह से चल रहा चुनावी प्रचार अभियान जमीनी मुद्दों के स्थान पर भावनात्मक मुद्दों और अरोपप्रत्यारोपों के बीच सिमट कर रह गया. चुनाव अभियान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा डबरा से भाजपा प्रत्याशी और महिला बाल विकास मंत्री को आइटम कहकर बुलाने पर, चुनाव आयोग ने तीन रोज पहले उनको स्टार प्रचारक की सूची से बाहर कर दिया. 

इसको लेकर कमलनाथ सुप्रीम कोर्ट गए हुए हैं ऐसा नही कि कमलनाथ ने ही शब्दों की मर्यादा तोड़ी हो. भाजपा के प्रचारक भी कमलनाथ को लेकर शराबी कबाड़ी तक बोलते रहे. इसकों लेकर ही निर्वाचन आयोग ने डबरा से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री के एक दिन प्रचार करने पर रोक लगा दी. इसी तरह की रोक उच्च शिक्षा मंत्री डा.मोहन यादव पर लगाई गई.

तय कार्यक्रम के  अनुसार मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 तक मतदान होगा. चुनाव के मैदान में कुल 355 उम्मीदवार हैं. चुनाव में भाजपा , कांग्रेस और बसपा ने सभी 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. समाजवादी पार्टी के 14 उम्मीदवार मैदान में है. अन्य राजनीतिक दलों के अलावा 179 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील