लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः कमलनाथ ने दागे PM मोदी पर कई सवाल, पूछा- राहुल गांधी की क्यों करते हैं इतनी चिंता

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 26, 2018 14:21 IST

सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आखिरी दिन है और सूबे में 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। वहीं, 11 दिसंबर को पांच राज्यों के एकसाथ नतीजे आएंगे।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार का सोमवार (26 नवंबर) को आखिरी दिन है। ऐसे में सूबे की पार्टियां मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं और एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप मढ़े जा रही हैं। इस बीच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला। साथ ही साथ मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे सही 28 नवंबर को सही प्रत्याशी का चुनाव करें। 

कमलनाथ ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल दागते हुए कहा, 'वो (बीजेपी) अपने बारे में हिसाब दें, जवाब दें कि ये मोदी जी क्यों इतनी चिंता करते हैं राहुल गांधी जी की? अपनी बात क्यों नहीं करत? रोजगार की बात क्यों नहीं करते? आत्महत्या की बात क्यों नहीं करते?'इसके अलावा उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट किए जिसमें न केवल उन्होंने आमजन से सही पार्टी का चुनाव करने के लिए कहा है बल्कि बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मतदाता बंधुओ , समय आ गया है मध्यप्रदेश के भविष्य के चुनाव करने का...आपका एक-एक मत प्रदेश का भविष्य तय करेगा, दशा- दिशा तय करेगा, विकास का एक नया अध्याय लिखेगा...'आगे उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'पिछले 15 वर्षों से जिन्होंने झूठे वादे, खोखले दावे, झूठे सपने दिखाये ,उनसे हिसाब करने का समय अब आ गया है...आपका एक- एक मत महत्वपूर्ण है...सोच समझकर मतदान करें...प्रदेश के विकास, भविष्य को सामने रख मतदान करे...'इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जो पिछले 15 वर्ष से खेती को घाटे का धंधा बनाते चले गये...किसानों को कर्ज के दलदल में धकेलते चले गये...हक मांगने पर सीने में गोलियां व लाठियां दागते रहे...कर्ज माफ़ी की मांग पर उनका मज़ाक उड़ाते रहे...वो चुनाव के दो दिन पूर्व फिर किसान भाइयों को अगले 5 साल के झूठे सपने दिखा रहे है।'आपको बता दें, सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आखिरी दिन है और सूबे में 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। वहीं, 11 दिसंबर को पांच राज्यों के एकसाथ नतीजे आएंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण