लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश चुनाव: बीजेपी के गढ़ में राहुल भरेंगे हुंकार, पिछले चुनाव में यहाँ की 66 सीटों में 56 जीती थी भाजपा

By भाषा | Updated: October 24, 2018 17:19 IST

Madhya Pradesh Chunav 2018: 30 अक्टूबर को राहुल गांधी डॉ. भीमराव आम्बेडकर की महू स्थित जन्मस्थली पहुंचेंगे।

Open in App

इंदौर, 24 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अगले हफ्ते मालवा-निमाड़ अंचल पहुंचेंगे। वह भाजपा की मजबूत पकड़ वाले इस इलाके में शहरी मतदाताओं के साथ दलितों, आदिवासियों और किसानों को साधने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय कपूर ने बुधवार को "पीटीआई-भाषा" से कहा, "हम मालवा-निमाड़ में भाजपा के वर्चस्व को राहुल की अगुवाई में सीधी चुनौती देंगे, जहां मतदाता इस बार बदलाव चाहते हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि मालवा-निमाड़ अंचल में दलितों, आदिवासियों और किसानों समेत समाज के तमाम तबके पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ भाजपा की नीतियों के कारण बदहाल हैं।

कपूर ने प्रस्तावित कार्यक्रम के हवाले से बताया कि राहुल का मालवा-निमाड़ दौरा 29 अक्टूबर को उज्जैन से शुरू होगा। वह इस धार्मिक नगरी में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस सचिव ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष 29 अक्टूबर को ही आदिवासी बहुल धार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह इंदौर पहुंचकर करीब तीन किलोमीटर के रास्ते पर रोड शो करेंगे।

डॉ आंबेडकर की जन्मभूमि पर जाएंगे राहुल गांधी

संजय कपूर ने बताया कि अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को राहुल संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर की महू स्थित जन्मस्थली पहुंचेंगे। "दलितों के मसीहा" के स्मारक में शीश नवाने के बाद वह इंदौर के इस नजदीकी कस्बे में चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि राहुल 30 अक्टूबर को ही खरगोन और झाबुआ जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। दोनों जिलों में आदिवासियों की बड़ी आबादी रहती है।

इस बीच, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी के स्थानीय नेता कोशिश कर रहे हैं कि राहुल महू के पास जानापाव की पहाड़ियों में स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली भी जायें। हालांकि, इस कार्यक्रम को लेकर अब तक असमंजस बना हुआ है।

कुल 230 सीटों वाली प्रदेश विधानसभा में मालवा-निमाड़ की 66 सीटें हैं। पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभागों में फैले इस अंचल को सूबे की "सत्ता की चाबी" भी कहा जाता है।

वर्ष 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों में मालवा-निमाड़ की 66 सीटों में से भाजपा ने 56 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को केवल नौ सीटों से संतोष करना पड़ा था। एक सीट भाजपा के बागी नेता के खाते में आयी थी जिसने अपनी पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस