MP Taja Khabar: अस्तपाल में भर्ती कोरोना वायरस की संदिग्ध लड़की चकमा देकर भागी, कुछ घंटों बाद पुलिस ऐसे लाई वापस

By भाषा | Published: March 16, 2020 07:39 PM2020-03-16T19:39:35+5:302020-03-16T19:39:35+5:30

अधिकारियों के मुताबिक, करीब 12 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वह रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे लड़की गायब हो गई थी।

madhya pradesh coronavirus suspected girl admitted hospital ran away | MP Taja Khabar: अस्तपाल में भर्ती कोरोना वायरस की संदिग्ध लड़की चकमा देकर भागी, कुछ घंटों बाद पुलिस ऐसे लाई वापस

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsइंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस लड़की के खून एवं अन्य नमूने जांच के लिए भेज दिये गये हैं।  लड़की छुट्टियां मना कर 29 फरवरी को इंडोनेशिया से वापस महू आई थी।

महू: मध्य प्रदेश के महू स्थित एक सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस के संदेह में निगरानी के लिए भर्ती की गई 26 वर्षीय एक लड़की कर्मचारियों को चकमा देकर रविवार सुबह वहां से भाग गई, जिससे अस्पताल प्रशासन में हडकंप मच गया। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद रात पुलिस उसे ढूंढकर फिर अस्पताल में ले आई।

महू सिविल अस्पताल के प्रभारी एच आर वर्मा ने सोमवार को ‘भाषा’ को बताया कि यह लड़की छुट्टियां मना कर 29 फरवरी को इंडोनेशिया से वापस महू आई थी और कोरोना वायरस के लिए संदिग्ध पाये जाने पर उसे शनिवार को महू सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था।

उन्होंने कहा कि करीब 12 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वह रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गायब मिली। इससे प्रशासन हरकत में आया और पुलिस उसे रविवार रात को उसके घर से वापस अस्पताल में फिर ले आयी। वर्मा ने बताया कि इस लड़की को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस लड़की के खून एवं अन्य नमूने जांच के लिए भेज दिये गये हैं। 

Web Title: madhya pradesh coronavirus suspected girl admitted hospital ran away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे