लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2022 15:38 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर लिखा, मैंने अपना RT-PCR कोविड-19 टेस्ट कराया है जिसमें मैं कोविड पॉजिटिव आया हूं। मुझे सामान्य लक्षण है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कोविड के सामान्य लक्षण सीएम अपने आगामी सभी कार्य मैं वर्चुअल माध्यम से करेंगे

भोपाल:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर दी। उनकी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आयी है। उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर लिखा, मैंने अपना RT-PCR कोविड-19 टेस्ट कराया है जिसमें मैं कोविड पॉजिटिव आया हूं। मुझे सामान्य लक्षण है। 

उन्होंने लिखा, कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने स्वयं को आइसोलेट किया है। आगामी सभी कार्य मैं वर्चुअली करूंगा। कल संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में, मैं वर्चुअली शामिल रहूंगा। सीएम ने अपने संपर्क में आए लोगों कहा, मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी साथियों से मेरा निवेदन है कि अपना टेस्ट ज़रूर करवा लें। साथ ही यह आग्रह है कि मेरे संपर्क में आने वाले सभी साथी भी तुरंत प्रभाव से अपने आप को आइसोलेट कर लें।

वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि मध्य प्रदेश में अब कोविड-19 की संक्रमण दर घटकर 2% रह गई है। आज 1,222 केस ही आये हैं, लेकिन खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। अतः आप सबसे आग्रह है कि समस्त स्वास्थ्य दिशा निर्देशों का पालन करते रहिये। मास्क लगाइये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिये।

यह दूसरा मौका है जब मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित हुए हैं। मालूम हो कि इससे पहले जुलाई 2020 में पहली लहर में भी उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ था। हालांकि तब उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो 12 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब